26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
पुलिस ने दिया संदेश, किसी सूरत में बिगडने नहीं देंगे कानून व्यवस्था
Play video

पुलिस ने दिया संदेश, किसी सूरत में बिगडने नहीं देंगे कानून व्यवस्था

- राणा बाबा हत्याकांड के चार आरोपियों को पुरानी आबादी थाने से एसपी ऑफिस तक पैदल लेकर आई पुलिस
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Surender Kumar Ojha

•

Updated: 23 Dec 2024, 11:19 PM IST

श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी क्षेत्र में पांच दिन पहले चूनावढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर कुलजीत सिंह उर्फ राणा बाबा की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने काबू किए चार आरोपियों को पुरानी आबादी थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक पैदल लेकर आई। इन चारों आरोपियों के टांगों पर चोटेें भी आई लेकिन पुलिस ने इन आरोपियों को पैदल लाकर यह संदेश दिया कि किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। सीओ सिटी विष्णु खत्री की अगुवाई में इस पुलिस दल के साथ इन आरोपियों को देखकर लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो और फोटोग्राफी भी की। हो गया है। पुलिस ने इस मामले में हमले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ़तार किया है जबकि एक आरोपी को जयपुर में काबू किया है। अब तक इस मामले में पांच जने पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने इस प्रकरण का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि यह हत्या करने की मंशा हिस्ट्रीशीटर राणा बाबा का वर्चस्व खत्म करने के लिए की गई थी। राणा ने विरोधी गुट के लोगों पर जिस तरीके से हमला कर दुश्मनी की थी उसकी परिणति परिणति के रूप में यह वारदात हुई। एसपी ने बताया कि इस घटना के उपरांत वारदात स्थल का बीकानेर आईजी ओमप्रकाश ने जांच कर आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में पुरानी आबादी पुलिस के अलावा जिला विशेष टीम और सीओ सिटी विष्णु खत्री की अगुवाई में स्पेशल टीमों ने वारदात के आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई और उन तक दबिश दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चूनावढ क्षेत्र चक 9 ए छोटी निवासी 24 वर्षीय बबलू भाट उर्फ बबलू उर्फ बब्बू पुत्र पटवारीराम, मोहनपुरा वार्ड आठ निवासी 32 वर्षीय जशनदीपसिंह उर्फ जशन बराड़ पुत्र बलजिन्द्रसिंह, पुरानी आबादी केदार चौक मियों की ढाणी वार्ड 5/7 निवासी 30 वर्षीय सलीम उर्फ मलकीया खान पुत्र गुलाम अली और मियों की ढाणी निवासी 32 वर्षीय कासम अली उर्फ कालू खान पुत्र मनू खान को गिरफतार किया। वहीं एक और आरोपी अनूपगढ़ निवासी गौरव उर्फ गौरू उर्फ गोरां चूचरा को जयपुर से दस्तयाब कर श्रीगंगानगर लाया जा रहा है। । एसपी ने बताया कि अब तक की जांच में यह पहलू सामने आया है कि इन आरोपियों का मृतक राणा बाबा के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। 18 दिसम्बर को दिन में हमलावर अनूपगढ़ सब जेल में गए थे ओर वहां एक अन्य हिस्ट्रीशीटर से कुछ देर तक वार्ता की थी। इस वार्ता में हत्या करने की पूरी प्लानिंग बनाई गई। रात को इस वारदात का अंजाम दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़