पंद्रह हजार रुपए नहीं देने पर इस्तगासे की जांच बंद करने व परिवादी के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी और रिश्वत की राशि के लिए परेशान करता रहा।भरत कुमार ने इसकी शिकायत बीकानेर एसीबी को की। इस शिकायत पर एसीबी की टीम ने 5 फरवरी को मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी पंद्रह हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर बारह हजार रुपए की रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गया। शुक्रवार को परिवादी से ग्यारह हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसआई राधेश्याम को थाने में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित ने रिश्वत की राशि अपनी पेंट की दाहिनी तरफ की जेब में रखी थी, जिसको बरामद कर लिया गया। एसीबी टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षक मनोज कुमार, हैडकांस्टेबल बजरंगसिंह, गिरधारीदान, अनिल कुमार, मंगलदास, रामप्रताप, राजेन्द्र कुमार शामिल रहे।