3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जॉर्डन हत्याकांड : आरोपितों की तलाश में टीमें, पूछताछ जारी

जॉर्डन हत्याकांड के मामले में जहां करीब एक दर्जन पुलिस टीमें शहर व जिले में अन्य स्थानों पर तलाश में जुटी हैं।

2 min read
Google source verification

श्रीगंगानगर. जॉर्डन हत्याकांड के मामले में जहां करीब एक दर्जन पुलिस टीमें शहर व जिले में अन्य स्थानों पर तलाश में जुटी हैं। इसके अलावा इतनी ही टीमें जिले से बाहर पंजाब व हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर डेरा डाले हुए है। पुलिस संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हत्याकांड के मामले में जिले के कई थानों से एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों की टीमें गैंग के सदस्यों की तलाश कर रही है। कुछ टीमें पंजाब व हरियाणा में घटना के बाद से ही डेरा डाले हुए है। वहीं यहां जिले के भी कई टीमें संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग थानों में संदिग्धों से भी पूछताछ चल रही है। वहीं एसओजी की टीम भी मामले की गहनता से जांच -पड़ताल कर रही है।

चलती कार में लगी आग

- मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर पाया काबू
श्रीगंगानगर. शहर में जस्सा सिंह मार्ग पर पदमपुर बाइपास के समीप शनिवार दोपहर बाद एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं उठता देखकर चालक ने तुरंत बाहर निकला जिस कारण उसकी जान बच गई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई। दमकलकर्मियों ने बताया कि रावलामंडी निवासी सुनील कुमार पुत्र संत कुमार अपनी कार लेकर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जस्सा सिंह मार्ग पर पदमपुर बाइपास की तरफ जा रहा था।

रास्ते में जस्सासिंह मार्ग पर ही चलती हुई कार में अचानक से आग लग गई और इंजन से धुआं उठता देखकर सुनील कुमार घबरा गया। उसने कार को ब्रेक मारे और कार धीमी होते ही गेट खोलकर कूद गया। कुछ ही देर में कार से लपटें उठनें लगी। मामले की सूचना दमकल को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल ने एक गाड़ी पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने से कार पूरी तरह जल गई। कार में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Story Loader