चानणा धाम से लेकर सालासर तक स्थानीय पुलिसकर्मी तैनात
प्रवीण राजपाल. श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर). प्रभु श्रीराम के परमभक्त हनुमानजी की जयंती को लेकर हो रहे आयोजन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था भी जरूरी है। आपको जानकर हैरानी होगी से चानणा धाम से लेकर सालासर धाम तक के लिए स्थानीय पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। इसमें थानाधिकारी सहित 14 पुलिसकर्मी शामिल हैं। भारत-पाक सीमा से सटे पुलिस थाने पर 80 गांवों का जिम्मा होने के बावजूद यहां स्टाफ व अन्य संसाधनों की पहले ही कमी है। रिक्त पदों के चलते हालात ऐसे हैं कि यहां नियमित निरीक्षण करना भी बूते से बाहर होता है। ऐसे हालात के बावजूद थानाधिकारी सहित 14 जनों को अन्यत्र लगाना हैरानी भरा है। जानकारी अनुसार सीआइ आलोक ङ्क्षसह व एक एएसआइ सहित आठ पुलिसकर्मी शुक्रवार को चानणा धाम मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए रवाना हुए। इससे पहले एक हैड कांस्टेबल सहित चार पुलिसकर्मी बींझवायला धार्मिक आयोजन में तथा तीन दिन से एक हैड कांस्टेबल सहित दो पुलिसकर्मियों को सालासर धाम में सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। तीन-चार पुलिसकर्मी पहले से ही अवकाश पर हैं। ऐसे में करीब 50 फीसदी स्टाफ थाने से बाहर बताया जा रहा है। गौरतलब है कि एक थानाधिकारी, दो एसआइ, पांच एएसआइ, आठ हैड कांस्टेबल तथा 40 सिपाहियों के पद स्वीकृत हैं। इसमें से वर्तमान में एसआइ के दो, एएसआइ का एक तथा सिपाहियों के 18 पद रिक्त चल रहे हैं।
राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना
उधर, क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चानणा धाम में हनुमान जयंती पर हो रहे आयोजन में कस्बे से काफी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार रात श्रद्धालुओं से भरी दो बसें वहां पहुंची। श्रीखाटूश्याम मंदिर सेवा समिति व कीर्तन मंडली और श्रीचतुस्र्वरूप धाम दुर्गा मंदिर समिति की ओर बाला जी का गुणगान किया गया। गायक सत्य सांवरिया, हरदीप छाबड़ा, नितिका बंसल व प्रेम अग्रवाल केसरीङ्क्षसहपुर आदि ने भक्ति रचनाएं पेश की।