श्री गंगानगर

कोटा-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट ट्रेन का पावर फेल

https://bit.ly/2kQQYd1  
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2019, 6:13 PM IST
कोटा-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट ट्रेन का पावर फेल
कोटा-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट ट्रेन का पावर फेल

कोटा-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट ट्रेन का पावर फेल

बनवाली स्टेशन पर 40 मिनट तक रुकी रही

श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ ब्रॉडगेज लाइन पर बुधवार सुबह 11.03 बजे कोटा-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट गाड़ी का पावर फेल हो गया। गाड़ी पहले ही देरी से चल रही थी। पावर फेल होने के कारण यह गाड़ी बनवाली स्टेशन पर 40 मिनट तक खड़ी रही। इससे यात्रियों को गर्मी और उमस में भारी परेशानी हुई। श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से दूसरा इंजन जाने के बाद यह गाड़ी 11.56 बजे श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंच पाई। यह गाड़ी बीच रास्ते अटकने से 11.45 बजे श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़ जाने वाले पैेसेंजर गाड़ी देरी से रवाना हो पाई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सादुलशहर से जब गाड़ी चलती तो चालक को पता चल गया था कि गाड़ी में कोई तकनीकी दिक्कत है लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी और बनवाली तक गाड़ी पहुंच पाई और वहां पर पावर फेल हो गया। इस कारण गाड़ी वहीं पर रोकनी प ड़ी।
------------------

सूचना मिलते ही भेज दिया था पावर
कोटा-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट ट्रेन का बुधवार सुबह पावर फेल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद श्रीगंगानगर से पावर भेज गाड़ी को मंगवाया गया। इस कारण घंटा पर गाड़ी प्रभावित हुई।
-डीके त्यागी, स्टेशन अधीक्षक, श्रीगंगानगर

Updated on:
19 Sep 2019, 6:13 PM IST
Published on: