10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में 115 हार्डकोर व वांछित अपराधियों की संपती चिह्नित, जल्द होगी कार्रवाई

- ऑपरेशन वज्र के तहत हुई आठ बड़ी कार्रवाई

2 min read
Google source verification
जिले में 115 हार्डकोर व वांछित अपराधियों की संपती चिह्नित, जल्द होगी कार्रवाई

जिले में 115 हार्डकोर व वांछित अपराधियों की संपती चिह्नित, जल्द होगी कार्रवाई

श्रीगंगानगर. पुलिस की ओर से पांच माह में ऑपरेशन वज्र के तहत हुई आठ बड़ी कार्रवाई के तहत 1223 वांछित आरोपियों, हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से करीब 115 हार्डकोर अपराधियों की संपती को चिह्नित किया गया है। इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रकरणों के साथ इनकी संपती को अटैच किया जाएगा।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने पदभार संभालने के बाद जिले में वांछित आरोपियों, हार्डकोर अपराधियों, आदतन अपराधियों, गैंगस्टरों से जुड़े बदमाशों की धरपकड़ के लिए डीजीपी के निर्देश पर ऑपरेशन वज्र शुरू किया था। इसके तहत मार्च से जून तक पांच माह के दौरान जिले में ऑपरेशन के तहत आठ बड़ी कार्रवाई की गई।

इन कार्रवाई में पुलिस की ओर से 1223 वांछित आरोपियों, हार्डकोर अपराधियों, नशा तस्कर, गैंगस्टरों से जुड़े बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से पुलिस ने 115 ऐसे अपराधियों को चिह्नित किया है, जो बार-बार अपराधिक गतिविधियों को लिप्त रहते हैं और उनके खिलाफ करीब दस प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। जिसमें प्रमुख रूप से नशा तस्कर, हार्डकोर अपराधी शामिल है। इनको चिह्नित कर इनकी संपती को प्रकरणों के साथ अटैच किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।


एक नशा तस्कर का अवैध रूप से निर्मित मकान किया ध्वस्त
- पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन वज्र के तहत कार्रवाई में छजगरिया मोहल्ले में एक नशा तस्कर की की संपती अटैच की गई थी और अवैध रूप से बने मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया था। इसी प्रकार अन्य अपराधियों की संपती पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी है। इस तरह की फाइलों व संपती के बारे में जिला कलक्टर के यहां पत्रावलियां भेजी गई है।


तारीख पुलिस टीमें गिरफ्तारी
19 मार्च 500 75 52
08 अपे्रल 1000 240 200
25 अप्रेल 990 180 192
04 मई 700 119 149
14 मई 850 170 277
27 मई ï 600 50 155
04 जून 200 40 70
25 जून 400 65 128


इनका कहना है
- पुलिस की ओर से पांच माह के दौरान वांछित अपराधियों, हार्डकोर, गैंगस्टरों से जुड़े आरोपियों सहित नशा तस्करों के खिलाफ आठ बड़ी कार्रवाई की गई है। इन कार्रवाई के दौरान 1223 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा सर्च अभियान चलाए गए हैं।

इनमें से 115 हार्डकोर अपराधियों व नशा तस्करों की संपती को अटैच किया गया है। इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया चल रही है। आने वाले दिनों इस तरह की बड़ी कार्रवाई को भी अंजाम दिया जाएगा। इसके लिए आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके साथ ही नशा मुक्ति के लिए भी जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
-परिस देशमुख, पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर