23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्रालयिक कर्मियों ने किया डीइओ ऑफिस पर प्रदर्शन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 11 Aug 2018, 10:45 AM IST

protest at education office

मंत्रालयिक कर्मियों ने किया डीइओ ऑफिस पर प्रदर्शन

श्रीगंगानगर.

प्रदेश के शिक्षा विभाग में भारी फेरबदल से करीब २८०० मंत्रालयिक कार्मिकों (एलडीसी) के पदों पर कैंची चला दी है। इसके चलते जिला मुख्यालय पर डीईओ माध्यमिक और प्रारंभिक कार्यालयों में एलडीसी के १५ पद समाप्त हो गए हैं।
इसके विरोध में मंत्रालयिक कर्मियों ने शुक्रवार को अपने शर्ट की जेब पर काली पट्टी बांधकर आंदोलन का आगाज कर दिया। इन कार्मिकों ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय के समक्ष एकत्र होकर राज्य की सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला सचिव विनोद महना का कहना था कि सरकार ने एक साजिश के तहत यह पूरी प्रक्रिया अपनाई है जिसका खमियाजा राज्य सरकार को भुगतान पड़ेगा।

इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज सक्सेना का कहना था कि मंत्रालयिक कर्मियों के पद समाप्त होने से शिक्षा विभाग की व्यवस्था ठप हो जाएगी। संगठन के उमेश नायक ने राज्य सरकार पर निजीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
यह रहेगी नई व्यवस्था
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय में नई व्यवस्था में यूडीसी के चार में से दो पद और एलडीसी के आठ में से छह पद समाप्त हो गए हैं। वहीं सांख्यिकी निरीक्षण, सफाई कार्मिकों के छह में से पांच पद, कार्यालय सहायक के छह में से पांच पद, प्रशासनिक अधिकारी का एक पद, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के दो में से एक पद, लेखाकार प्रथम और द्वितीय श्रेणी के एक एक पद को समाप्त कर दिए गए हैं।

प्रदेश के शिक्षा विभाग में भारी फेरबदल से करीब २८०० मंत्रालयिक कार्मिकों (एलडीसी) के पदों पर कैंची चला दी है। इसके चलते जिला मुख्यालय पर डीईओ माध्यमिक और प्रारंभिक कार्यालयों में एलडीसी के १५ पद समाप्त हो गए हैं।
इसके विरोध में मंत्रालयिक कर्मियों ने शुक्रवार को अपने शर्ट की जेब पर काली पट्टी बांधकर आंदोलन का आगाज कर दिया। इन कार्मिकों ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय के समक्ष एकत्र होकर राज्य की सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग