
जॉर्डन हत्याकांड में गैंगस्टर संपत नेहरा सहित दो जनों को कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
- प्रकरण में तारीख पेशी पर लाई थी पंजाब पुलिस
श्रीगंगानगर.
जॉर्डन हत्याकांड मामले में पंजाब की जेल में बंद आरोपी गैंगस्टर संपत नेहरा व आकाश चौहान को सोमवार सुबह पंजाब पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच यहां लाई। जिनको भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश किया गया। स्थानीय पुलिस की ओर से क्यूआरटी के हथियारबंद कमांडों को तैनात किया गया था।
जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि यहां मेटालिका जिम में हुई जॉर्डन की हत्या के मामले में पंजाब के गैंगस्टर संपत नेहरा व आकाश चौहान को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जो तब से ही पंजाब की जेल में बंद चल रहा है। सोमवार को यहां कोर्ट में आरोपियों की पेशी थी। इस पर पंजाब पुलिस सोमवार सुबह दोनों आरोपियों को विशेष वैन में करीब एक दर्जन हथियारबंद जवानों के साथ लेकर यहां पहुंची। इस दौरान कोर्ट के बाहर भी श्रीगंगानगर पुलिस व क्यूआरटी के हथियारबंद जवानों को तैनात किया गया था।
पंजाब पुलिस की विशेष वैन के साथ भी क्यूआरटी कमांडों की एक गाड़ी रही। सभी जवान आधुनिक हथियार से लैस थे। पंजाब पुलिस की स्पेशल वैन आरोपियों को लेकर सीधा कोर्ट परिसर में संबंधित कोर्ट के बाहर तक पहुंची। जहां वैन में दोनों आरोपियों को हथकडिय़ां लगाकर सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद आरोपियों को वापस स्पेशल वैन में बैठाकर पंजाब पुलिस रवाना हो गई। उनके साथ ही क्यूआरटी कमांडों की गाडिय़ां व पुलिस जाब्त भी था।
सायरन बजाती गाडिय़ां व कमांडों को देख लोग पहुंचे
- कोर्ट परिसर के बाहर सायरन बजाती पुलिस की गाडिय़ां और उनमें से निकलते हथियारों से लैस क्यूआरटी कमांडों, पंजाब पुलिस के कमांडों को देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। लोग कोर्ट परिसर के बाहर जमा हो गए और एक-दूसरे से माजरा समझने का प्रयास करने लगा। जब लोगों को पता चला कि यहां गैंगस्टरों को पेशी पर लाया गया है तो लोग अपने-अपने स्थानों पर चले गए।
Published on:
03 Jun 2019 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
