8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदलते दौर में भी जीवन का अहम हिस्सा है रेडियो, एफएम रिले केंद्र की बड़ी सौगात

एफएम रेडियो अनुप्रसारण केंद्र लोकार्पण समारोह में बोले वक्ता

2 min read
Google source verification
बदलते दौर में भी जीवन का अहम हिस्सा है रेडियो, एफएम रिले केंद्र की बड़ी सौगात

बदलते दौर में भी जीवन का अहम हिस्सा है रेडियो, एफएम रिले केंद्र की बड़ी सौगात

श्रीकरणपुर. वर्तमान में मोबाइल, टीवी व संचार के अन्य साधन आम आदमी की पहुंच में हैं और किसी भी घटनाक्रम की सूचना कुछ क्षणों में ही देश-विदेश में वायरल हो जाती है। ऐसे में रेडियो की आवश्यकता काफी कम हुई है लेकिन रेडियो आज भी ङ्क्षजदगी का अहम हिस्सा है। एसडीएम सुभाषचंद्र चौधरी ने यह बात शुक्रवार को एफएम अनुप्रसारण केंद्र शुरू होने के अवसर पर कही।

कार्यक्रम का आगाज सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल लोकार्पण से हुआ। इसके लिए वहां टीवी स्क्रीन लगाई गई थी। इसके बाद मुख्य वक्ता एसडीएम चौधरी ने कुछ कार्यक्रमों से जुड़ी पुरानी बातों को याद करते हुए कहा कि छह-सात दशक पहले संचार का सशक्त माध्यम केवल रेडियो ही था।मंचासीन पालिकाध्यक्ष रमेश बंसल, उपाध्यक्ष अशोक गरूड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजन तनेजा, शरद अग्रवाल, पूर्व प्रधान तेजदीपङ्क्षसह संधू, राजेश गुप्ता, बलदेव सैन, अरोड़वंश समाज अध्यक्ष डॉ.हजारीलाल मुटनेजा, वी हेङ्क्षल्पग गु्रप के रचित डंग, हरभगवान राजपाल, नायब तहसीलदार सुरेंद्रपालङ्क्षसह टूरा व अवतार ङ्क्षसह ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने रेडियो को संचार व मनोरंजन का महत्वपूर्ण साधन व एफएम अनुप्रसारण केंद्र को सीमावर्ती क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।

पाकिस्तान में भी छाई हमारी मिट्टी दी खुशबू!
मंच संचालक राजेश शर्मा ने बताया कि उदघोषक राजेश चड्ढा की आवाज में आकाशवाणी सूरतगढ़ के कार्यक्रम मिट्टी दी खुशबू ने देश के दूर-दराज इलाकों के साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी पहचान बनाई। आकाशवाणी केंद्र सूरतगढ़ से आए अभियांत्रिकी सहायक अजय नूनिया, टेक्निशियन देवेंद्र रोकणा, कपिल नारवाल जयपुर, स्थानीय केंद्र प्रभारी जालंधरङ्क्षसह ढिल्लों व मनीराम ने भी विचार व्यक्त किए। नूनिया ने बताया कि जयपुर व विविध भारती से जुड़े इस 100 वॉट के अनुप्रसारण केंद्र से 100.1 मेगा हर्टज पर करीब 15 से 20 किमी दायरे में स्पष्ट गूंज सुनाई देगी। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष जुगल किशोर, प्रहलादराय छाबड़ा, ललित बंसल, राजेंद्र मुटनेजा, दर्शन जक्खू, नरेश छाबड़ा, भंवर लाल, गुरदर्शन ङ्क्षसह, मंगाङ्क्षसह बुर्जवाला सहित काफी श्रोताओं व गणमान्य लोगों ने शिरकत की।