जैतसर (अनूपगढ़). स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में आसपास के दुकानदारों एवं ग्रामीणों की ओर से किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमणों को आखिर मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार को रेलवे के जूनियर सेक्शन इंजीनियर(वक्र्स) श्रीगंगानगर, विकास कुमार, आरपीएफ , पुलिस अधिकारियों व जाब्ते के साथ रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचे। उन्होंने पूर्व में चिह्नित किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।