24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में कई जगह बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को मौसम साफ रहने के बाद बुधवार को आसमान में फिर बादल छा गए। इससे जिले में कई जगह हल्की बारिश हुई।
2 min read
Google source verification
पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में कई जगह बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में कई जगह बारिश

श्रीगंगानगर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को मौसम साफ रहने के बाद बुधवार को आसमान में फिर बादल छा गए। इससे जिले में कई जगह हल्की बारिश हुई। श्रीगंगानगर व आसपास के इलाके में भी बारिश के आसार बने लेकिन बादल बिना बरसे छंट गए। सुबह ग्यारह बजे के आसपास खिली धूप से सर्दी का असर कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी भी इलाके में बना हुआ है। इससे मौसम में उतार चढाव की स्थिति बनी हुई है। सुबह इलाके में घने बादल छाए रहे और उसके बाद कई स्थानों पर बारिश व बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सर्दी का असर बना हुआ है। बूंदाबांदी व बारिश से सरसों व गेहूं की फसलों को फायदा होगा। बारानी क्षेत्र में चना, जौ और तारामीरा की फसल के लिए बारिश जीवनदायिनी साबित हुई है। मावठ नहीं होने और ठंड के प्रकोप से बारानी फसलें दम तोडऩे लगी थी। जानकारी के अनुसार लूणिया, सिद्धूवाला, रामङ्क्षसहपुर, जैतसर, जानकीदासवाला व आसपास के इलाके में कहीं बारिश व कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सर्द हो गया।
सूरतगढ़. क्षेत्र में बुधवार सुबह बूंदाबांदी के बाद दोपहर में धूप खिली। इससे आमजन ने सर्दी से राहत महसूस की। बरसात होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि बरसात होने से फसलों को फायदा होगा।
जानकीदासवाला. क्षेत्र में बुधवार सुबह मावठ की हल्की बूंदाबांदी से किसानों के चेहरों पर रौनक छा गई। विगत दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी से फसलों को सूखी ठंड़ से निजात मिलेगी। साथ ही हल्की बूंदाबांदी से फसलों को लाभ मिलेगा और अच्छी बढ़वार होगी। वहीं बूंदाबांदी से गांव की सडक़ें भी भीगी नजर आई। बरसात से सर्दी का असर भी एकबार फिर बढ़ गया।