16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायसिंहनगर : अस्पताल में चिकित्सकों के पद भरने की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे

-एक नवंबर तक एक पदों को नहीं भरा गया तो, 2 नवंबर से तालाबंदी चेतावनी -उपतहसील समेजाकोठी का है मामला

less than 1 minute read
Google source verification
अस्पताल में चिकित्सकों के पद भरने की मांग को लेक

रायसिंहनगर. राजकीय चिकित्सालय के समक्ष धरने पर बैठे ग्रामीण।

रायसिंहनगर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेजा कोठी पर चिकित्सकों के रिक्त पद भरने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों की ओर से चिकित्सालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण समेजा नगर मंडल अध्यक्ष बिकर सिंह, गोकल राम, चरण सिंह, जसकरण सिंह, गोरा सिंह, परमजीत सिंह, लवप्रीत आदि ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनूपगढ को ज्ञापन भेजकर अवगत करवाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेजा कोठी में चिकित्सकों के कुल पांच पद स्वीकृत है। लेकिन उक्त चिकित्सालय में मात्र एक ही चिकित्सक कार्यरत है। उन्होंने बताया कि समेजा कोठी सरकारी अस्पताल के अन्तर्गत समेजा नजदीक की कुल 8 ग्राम पंचायतों के लगभग पांच दर्जन से अधिक गांव लगते हैं। वहीं यह बॉर्डर क्षेत्र भी है। लेकिन राजकीय चिकित्सालय में रात्रि के दौरान ग्रामीण बिमार होने व सड़क दुर्घटना होने पर चिकित्सालय कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं होता है। जिसके कारण कई बार समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण सड़क दुर्घटना में घायल की जान चली जाती है।

सभी को अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा

ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में पूर्व में भी कई बार उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया है। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा हैं। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने चिकित्सालय में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने निर्णय लिया की एक नवंबर तक एक पदों को नहीं भरा गया तो 2 नवंबर से ग्रामीण तालाबंदी जैसा निर्णय ले सकते है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग