25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Roadways : अब इन 20 मार्गों पर बंद हुई बसें, यात्री परेशान

इन बसों में प्रशासन रोडवेज की बसों को ले लेता है और इधर-उधर भेजता रहता है। इस कारण जहां पर रोडवेज की बसें चल रही होती है। वह रूट या तो बंद करना पड़ता है या फिर इस रूट पर बसों की संया कम करनी पड़ती है। इसके बाद इस रूट पर लोक परिवहन और निजी बसों के संचालक धीरे-धीरे मार्ग पर अपना दबदबा बना लेते हैं। इसके बाद में रोडवेज को आर्थिक नुकसान होता है।

2 min read
Google source verification

श्रीगंगानगर. रोडवेज के श्रीगंगानगर डिपो में बसों की कमी की वजह से हाल ही में 18 से 20 रूटों पर बसों का संचालन बंद हो चुका है। इस कारण क्षेत्र के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इन रूटों पर बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को मजबूरी में लोक परिवहन सेवा या फिर प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ रहा है। यह बस संचालक मनमर्जी का किराया वसूल क र रहे हैं। साथ ही रोडवेज को राजस्व का बड़ा नुकसान हो रहा है। वर्तमान में श्रीगंगानगर आगार डिपो के पास कुल 98 बसें हैं। इनमें 74 बसें रोडवेज की और 24 बसें अनुबंधित हैं। हालांकि श्रीगंगानगर आगार डिपो को करीब 15 नई बसें मिलने वाली है लेकिन फर्म अभी बसें तैयार नहीं कर पा रही। फर्म हर डिपो को नई बसें तैयार कर भेज रही है।

फिर इन रूटों पर नहीं मिलता यात्री भार
इन बसों में प्रशासन रोडवेज की बसों को ले लेता है और इधर-उधर भेजता रहता है। इस कारण जहां पर रोडवेज की बसें चल रही होती है। वह रूट या तो बंद करना पड़ता है या फिर इस रूट पर बसों की संया कम करनी पड़ती है। इसके बाद इस रूट पर लोक परिवहन और निजी बसों के संचालक धीरे-धीरे मार्ग पर अपना दबदबा बना लेते हैं। इसके बाद में रोडवेज को आर्थिक नुकसान होता है।

रोडवेज को इन रूटों पर फिर यात्री भार नहीं मिलता है। इस कारण बाद में रोडवेज की बस सेवाएं इन रूटों पर नहीं चल पाती है। निगम के अनुसार लोकसभा चुनाव की वजह से छह निगम की बसें बाड़मेर और चार बसें जालौर जिले में पुलिस के जवानों को लेकर गई हुई हैं। यह बसें गुुरुवार रात्रि को श्रीगंगानगर से रवाना हुई थीं। अब यह बसें मतदान समाप्त होने पर इन कार्मिकों को लेकर आएंगी। इससे पूर्व 15 दिन के लिए छह बसें डिपो की कैलादेवी मैला में गई हुई थी,वो बसें अब आज आई हैं।

तीन माह में 21 अनुबंधित बसें बंद
निगम की फरवरी में अनुबंध की पांच और 31 मार्च 2024 को दस बसें बंद कर दी गई। तीस अप्रेल को अनुबंधित छह स्लीपर बसें बंद की जाएंगी। गौरतलब है कि पिछले तीन माह में रोडवेज की अनुबंधित 21 बसों का संचालन बंद हो चुका है। डिपो की इतनी बसें बंद होने पर इनके रूट पर अब कोई बस नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग