7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत-पाक सीमा हिन्दुमलकोट और मदन चौकी पर मनाया रक्षाबंधन

- विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी ने बीएसएफ जवानों को बांधे रक्षासूत्र

2 min read
Google source verification

श्रीगंगानगर। भारत-पाक अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर हिन्दुमलकोट और मदनलाल चौकी पर देश की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों के साथ विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति , दुर्गा वाहिनी एवं बजरंगदल से जुड़ी महिलाओं ने रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने बीएसएफ जवानों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधे। हिंदुमलकोट व मदनलाल चौकी पर पौधारोपण भी किया गया और वहां विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही दोनों चौकी प्रभारियों को विहिप की ओर से रामलला का प्रतीक चिन्ह एवं गीता भी भेंट की गई। बीएसएफ के भारी संख्या में जवान इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

जब जवानों की आंखें छलक उठी

अपने घरों से कोसों दूर बैठकर देश की सीमाओं पर रक्षा कर रहे इन जवानों की कलाई पर महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधे तो उनकी आंखें खुशी से छलक उठी। हिंदुमलकोट चौकी के असिस्टेंट कमांडर कमलेश रोलानिया ने महिलाओं का स्वागत किया। इस अधिकारी का कहना था कि बहनों के रक्षा सूत्र बांधने से जवानों में अपनेपन का माहौल बना है। इसके पश्चात दुलापुर केरी के नजदीक मोहनलाल चौकी पर भी जवानों के साथ राखी का त्यौहार मनाया। चौकी पर मौजूद असिस्टेंट कमांडर साकी हुसैन ने महिलाओं और युवतियों से परिचय लेकर तारबंदी के बारे में बताया। वहीं बच्चो को बॉर्डर भी दिखाया। इस चौकी पर मौजूद जवानों ने महिलाओं के इस कदम पर हौसला अफसाई करते हुए ग्रुप फोटो भी कराए।

इन महिलाओं का रहा सहयोग

इस दौरान प्रियंका चौधरी, सुशील बिश्नोई, कर्मजीत कौर, रोमा, इन्द्रा, रानी पाण्डेय,अनुराधा सोनी, मीरा स्वामी, खुशी दईया, अनु शर्मा,अंजली शर्मा, निशा वर्मा, पायल शर्मा, वंदना कंवर, अंजू अरोडा, सुनीता शर्मा, पूजा कंवर, मीरा देवी, ज्योति वर्मा, अंकिता शर्मा, रुपा शर्मा आदि मौजूद थे। इसके बाद इन महिलाओं ने कोतवाली पुलिस थाना और इंदिरा चौक के पास वाल्मीकि धर्मशाला कैम्पस में भी रक्षा सूत्र बांधे।