27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाटक या कॉमेडी के लिए सहयोग को तैयार

हास्य कलाकार ख्याली सहारण ने कहा है कि श्रीगंगानगर में नाटक या कॉमेडी के लिए जरूरत हो तो वे हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 15 May 2018, 7:30 AM IST

Khayali Saharan

श्रीगंगानगर.

हास्य कलाकार ख्याली सहारण ने कहा है कि श्रीगंगानगर में नाटक या कॉमेडी के लिए जरूरत हो तो वे हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं। ख्याली सोमवार को कुछ कार्यक्रमों के सिलसिले में श्रीगंगानगर आए थे। 'राजस्थान पत्रिका' से बातचीत में उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर को जब भी सहयोग की जरूरत हो थियेटर से जुड़े लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं।

चार सौ किमी की दूरी भी तय नहीं कर पाए तीन सांसद

उन्होंने कहा कि सोमवार को उनका श्रीगंगानगर आने का उद्देश्य यहां राष्ट्रीय कला मंदिर से जुड़े लोगों से मुलाकात का रहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कला मंदिर प्रबंधन चाहे तो वे यहां के उदीयमान हास्य कलाकारों के लिए राष्ट्रीय कला मंदिर परिसर में लगने वाले ग्रीष्मकालीन शिविर में सहयोग दे सकते हैं तथा इन नए कलाकारों को हास्य के गुर बता सकते हैं।

महापड़ाव के लिए गांव-गांव जा रहे किसान


वर्तमान में हास्य की दो श्रेणियां
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हास्य बेहद प्रासंगिक है, हालांकि अब इसकी दो श्रेणियां हो गई हैं। इसी अच्छी और बुरी श्रेणी कह सकते हैं। अच्छी श्रेणी में वह हास्य आता है जो गुदगुदाने के साथ समाज को खास संदेश भी देकर जाएं वहीं फूहड़ हास्य को दूसरी श्रेणी में रखा जा सकता है। उन्होंने अपनी आने वाले फिल्मों के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी फिल्म 'तेरी भाभी है पगले' शीघ्र ही रिलीज होगी। इसमें वे हास्य भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी एक और फिल्म शीघ्र ही रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग