
दो साल से अपडेट नहीं था पंचायत का रिकॉर्ड
श्रीगंगानगर.
घड़साना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 7 एमएलडी बी में गुरुवार को उस समय खलबली मच गई जब जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिन्मयी गोपाल ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंच गई और पंचायत का रिकॉर्ड चैक किया। वह यह देखकर हैरान रह गईं कि पंचायत का रिकार्ड दो साल से अपडेट ही नहीं था। इसका कारण पूछा गया तो अधिकारी एक-दूसरे का मुंह ताकते नजर आए। जब रिकॉर्ड खंगालने की प्रक्रिया हुई तो कार्यालय में सन्नाटा सा छा गया। रिकॉर्ड में कई अनियमितिताएं मिलने पर ग्राम सचिव और लिपिक को नोटिस दिया गया हैा
मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिन्मयी गोपाल गुरुवार को घड़साना दौरे के दौरान 7 एमएलडी बी ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंची और वहां का रिकॉर्ड जांचा। उन्होंने बताया कि मार्च 2017 से स्टॉक रजिस्टर और खातों में एंट्री नहीं की गई थी। यहां तक कि दो साल से कैशबुक अपडेट नहीं थी।
इसके अलावा वहां एसएफसी, टीएफसी कंट्रोल रजिस्टर भी संधारित नहीं था। ग्राम पंचायत बैठक की कार्रवाई संबंधित रजिस्टर में भी कई काट-छांट मिली और हाजिरी रजिस्टर भी गायब था। परिसंपतियों का रजिस्टर भी कई सालों से संधारित नहीं किया
गया था।
'मैं कभी भी कर सकती हूं चैकिंग'
उल्लेखनीय है कि आईएएस चिन्मयी गोपाल ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के दौरान जिला परिषद अधिकारियों से स्पष्ट कहा था कि वे किसी भी ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण कर सकती हैं। अब तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कार्यालय में बैठकर मॉनीटरिंग करने का दावा करते रहे हैं, लेकिन चिन्मयी गोपाल का कहना है कि जब तक फील्ड में जाकर चैकिंग नहीं की जाएगी, तब तक जमीनी हकीकत सामने कैसे आएगी? रिकॉर्ड में कई अनियमितिताएं मिलने पर ग्राम सचिव और लिपिक को नोटिस दिया गया हैा
Published on:
01 Jun 2018 07:28 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
