18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवी दुर्गा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

Worship in Goddess Durga Temple : शारदीय नवरात्र के तहत इन दिनों देवी दुर्गा के दरबार में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
देवी दुर्गा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

देवी दुर्गा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

श्रीगंगानगर. शारदीय नवरात्र के तहत इन दिनों देवी दुर्गा के दरबार में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। शहर के विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर में मेले जैसा माहौल है। देवी दुर्गा के मंदिर के आसपास कई अस्थाई दुकानें सजी हैं। सुबह से शाम तक पूरा दिन मंदिर के आसपास के क्षेत्र में मेले जैसा माहौल है। दुर्गाष्टमी को होने वाले कन्या पूजन के दौरान देवी स्वरूपा कन्याओं को भेंट देने के लिए मंदिर के आसपास कई वस्तुएं बिक रही हैं। इन वस्तुओं के सैट बाजार में उपलब्ध है। इसके साथ ही देवी की चुनरी, नारियल, फल आदि की दुकानें भी सजी हैं।

मंदिर में इन दिनों सुबह से ही देवी के दर्शन के लिए लोग पहुंचने लगते हैं। देवी को पुष्पमाला, फल, नारियल आदि अर्पित किए जा रहे हैं। प्रतिदिन कथा की जा रही है। देवी को विशेष प्रसाद अर्पित कर इसे श्रद्धालुओं में वितरित किया जा रहा है।

शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित देवी दुर्गा के मंदिर को भी विशेष रूप से सजाया गया है। यहां गुब्बारों आदि से मंदिर सजाया गया है। मंदिर का महिला मंडल यहां विशेष भजन कीर्तन करने में जुटा है।


बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग