11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आस माता का व्रत रख,सुख समृद्धि की कामना

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

less than 1 minute read
Google source verification
chouth mata

आस माता का व्रत रख,सुख समृद्धि की कामना

-गोरख टीला मंदिर में खेजड़ी के वृक्ष की परिक्रमा कर सभी के मंगल की कामना की

श्रीगंगानगर@ होली के बाद की चैत्र कृष्णा चतुर्थी को होने वाले इस आयोजन के दौरान महिलाओं ने व्रत रखे तथा खेजड़ी के निकट पूजा अर्चना की। इस दौरान खेजड़ी के निकट महिलाएं एकत्र हुई तथा पूजन सामग्री के साथ पूजा अर्चना की। पुरानी आबादी के गोरख टीला मंदिर में खेजड़ी के वृक्ष की परिक्रमा कर सभी के मंगल की कामना की गई। इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। इसके अलावा कई घरों में दीवार पर आस चौथ माता का प्रतीक रूप में निर्माण कर वहां पूर्जा अर्चना की जाती है तथा भोग लगाया जाता है तथा कथा की जाती है। परिवार की महिला सदस्यों ने समूह में बैठकर कथा सुनी।

महिलाओं ने चौथ के मौके पर विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद कहानी सुनकर सूर्य को अर्घ्य दिया। मंगल की कामना को लेकर किए जाने वाले इस व्रत की महिलाओं ने खूब तैयारी की। पूजन सामग्री आदि लेकर मन्दिर पहुंची और प्रभु से प्रार्थना की। कई मन्दिरों में आस माता के व्रत की कथा सुनाने के लिए व्यवस्था की गई थी।

कई परिवारों में महिलाओं ने रविवार को बासीड़ा की तैयारी की। उन्होंने कई तरह के खाद्य पदार्थ बनाए। इनका सोमवार को शीतला माता के भोग लगाकर दिन भर इन्हें ही खाया जाएगा। भोग लगाने के बाद महिलाएं कथा सुनेंगी और परिवार में शांति एवं समृद्धि की कामना करेंगी। ब्लॉक एरिया, जवाहर नगर स्थित कई स्थानों पर शीतला माता का भोग लगता है, व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को संबंधित लोगों ने चर्चा भी की।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग