14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी का झांसा देकर करता था यौन शोषण

लिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को पकड़ लिया। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।

less than 1 minute read
Google source verification
marriage

शादी का झांसा देकर करता था यौन शोषण

-पुलिस ने पकड़ा, अदालत ने जेल भेजा
सादुलशहर (श्रीगंगानगर). पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को पकड़ लिया। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।
पुलिस थाना प्रभारी रामकुमार लेघा ने प्रकरण में कुलदीप सिंह पुत्र खूबीराम नायक निवासी बरवाला जिला हिसार को उसके गांव से गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि सादुलशहर निवासी एक विधवा महिला ने 9 जुलाई 2019 को मुकदमा दर्ज करवाया था कि उसकी शादी 2001 में हुई थी, 2008 में उसके पति की मृत्यु हो गई थी। उसके उसके दो पुत्रियां व एक पुत्र है। 2010 में उसके मकान में कुलदीप पुत्र खूबीराम नायक निवासी बरवाला (हिसार) किराए पर रहने लगा। जब कुलदीप को पता चला कि वह विधवा है तथा उसकी आर्थिक स्थिति खराब है, उसका फायदा उठाकर उसे शादी का झांसा देकर यौन सम्बंध स्थापित कर लिए। कुलदीप लगातार देह शोषण करता रहा तथा 29 जून 2019 को बिना बताए घर से चला गया था। जब पीडि़ता ने पड़ताल की तो पता चला कि कुलदीप की शादी किसी अन्य लडक़ी से हो रही है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।