https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
शहीद भगत सिंह कॉलेज के सरकारीकरण का मामला,पार्षद संतलाल ने मुख्यमंत्री को करवाया अवगत
रायसिंहनगर. नगरपालिका में कांग्रेसी पार्षद एवं प्रदेश कांग्रेस एससी-एसटी मोर्चा के प्रदेश सचिव संतलाल मेघवाल ने रासिंहनगर के शहीद भगत सिंह कॉलेज के सरकारीकरण का मामला जयपुर में कांग्रेस की बैठक में उठाया।
प्रदेश स्तर पर राज्यभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की मौजूदगी में संतलाल मेघवाल ने कहा कि रायसिंहनगर व श्रीकरणपुर में कॉलेजों के सरकारीकरण की मांग को लेकर आंदोलन चल रहे है।
उन्होने अवगत करवाया कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में दोनों कॉलेजों को सरकारी किया गया था।उन्होंने बताया कि प्राचार्यों की नियुक्ति भी कर दी गई तथा प्रवेश भी सरकारीकरण के आधार पर हो गए लेकिन इसी दौरान राज्य में आई तत्कालीन भाजपा सरकार ने कॉलेजों का सरकारीकरण वापिस ले लिया।
कॉलेज के अलावा संतलाल मेघवाल ने रायसिंहनगर शहर में पनप रहे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग रखी। जिस पर दोनों नेताओं ने तत्काली प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।