11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

पर्याप्त बारदाना के अभाव में लालगढ़ जाटान में सरसों खरीद की गति धीमी

लालगढ़ जाटान की गौण मण्डी में खरीद एजेन्सी सादुलशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से राजफैड के लिए सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद सहकारी समिति के महाप्रबंधक मुकेश मीना के दिशा-निर्देश में गत 16 अप्रेल से की जा रही है।खरीद प्रक्रिया में बारदाने का बार-बार अभाव बीच में बाधा उत्पन्न कर रहा है।

Google source verification

सादुलशहर (श्रीगंगानगर). लालगढ़ जाटान की गौण मण्डी में खरीद एजेन्सी सादुलशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से राजफैड के लिए सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद सहकारी समिति के महाप्रबंधक मुकेश मीना के दिशा-निर्देश में गत 16 अप्रेल से की जा रही है।
खरीद प्रक्रिया में बारदाने का बार-बार अभाव बीच में बाधा उत्पन्न कर रहा है। खरीद केन्द्र प्रभारी व समिति के लेखापाल कुलदीप हुड्डा ने पत्रिका को बताया कि कुल 1878 किसानों ने सरसों बेचान के लिए अपना पंजीयन करवाया हुआ है। इनमें से 448 किसानों से करीब 22 हजार थैले सरसों की खरीद की जा चुकी है। खरीद की गई सरसों का 30 अप्रेल तक का भुगतान किया जा चुका है। शेष बिल राजफैड को भेज दिए गए हैं। सुचारू रूप से खरीद जारी रखने के लिए करीब 80 हजार थैले बारदाना की आवश्यकता है, ताकि पंजीयन करवा चुके किसानों की सरसों की खरीद निर्बाध रूप से की जा सके। खरीद की गई सरसों का भण्डारण श्रीगंगानगर के रीको स्थित सीडब्ल्यूसी द्वितीय में किया जा रहा है। सरसों की आवक प्रतिदिन करीब 2 हजार थैले है व 7 हजार थैले बारदाना उपलब्ध है। पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध हो जाता है तो खरीद निर्बाध रूप से जारी रह सकेगी। यह खरीद 15 जुलाई तक की जाएगी।
बारदाना की कमी से खरीद हुई प्रभावित
जानकारी के अनुसार खरीद एजेन्सी को राजफैड की ओर से पूरा बारदाना समय पर उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है, जिस कारण खरीद बार-बार प्रभावित हो रही है। यही कारण है कि कुल 1878 किसानों ने सरसों बेचान के लिए अपना पंजीयन करवाया हुआ है, लेकिन 2 माह में 448 किसानों से करीब 22 हजार थैले ही खरीद हो सकी है। खरीद की धीमी गति को लेकर किसान ङ्क्षचतित हंै। अब सरसों खरीद के लिए खरीद एजेंसी के पास एक माह का समय शेष बचा है व 1430 किसानों से सरसों की खरीद करना शेष है। अगर खरीद एजेंसी को पूरा बारदाना मिल जाता है तो समिति की तरफ से खरीद में कोई बाधा नहीं है। अगर बारदाना की यही गति रही तो खरीद पर संशय के बादल मण्डराना निश्चित है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़