10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

वायुसेना के हैरत अंगेज करतब देख रोमांचित हुए दर्शक

Spectators were thrilled to see the astonishing stunts of the Air Force- सूर्यकिरण कार्यक्रम: पायलटों ने भरी उड़ान, खूब बजी तालियां

Google source verification

श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ वायुसेना स्टेशन में दो दिवसीय सूर्यकिरण कार्यक्रम में दूसरे दिन रविवार को वायुसेना के पायलटों की टीम ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। रविवार को आमजन के लिए आयोजित सूर्यकिरण कार्यक्रम में पूरे इलाके से काफी लोग सुबह से पहुंचने लगे। हवाई पट्टी पर नौ विशेष विमानोें के पायलटों की टीम पहुंची तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद एक के बाद एक विमानों ने आसमान में उड़ान भरी।
विमानों के हैरतअंगेज करतब दिखकर दर्शक रोमांचित हुए।

इन दर्शकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। दर्शक अपने हाथ में पानी की बोतलें भी लेकर आए ताकि वहां निर्धारित जगह पर बैठकर कई घंटों तक इस करतब का आंनद उठाया जा सके। दर्शकों ने इस नजारे को अपने मोबाइल फोन में कैद किया। सेल्फी लेने का भी प्रयास किया।
इस मौके पर वायुसेना, थल सेना,सीआरपीएफ, पुलिस व सीआईएसएफ, प्रशासनिक अधिकारी व जवान व उनके परिजन, विद्यालयों के विद्यार्थी आदि मौजूद रहे। एयरफोर्स के अंदर व बाहर सिटी व सदर पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया। वही अलग-अलग अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई। वायुसेना के गेट के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।
एक एक वाहन की चैकिंग करने के बाद एंट्री मिली। एंट्री कार्ड भी जारी किए गए थे। इससे पूर्व 2018 में भी वायुसेना स्टेशन पर सूर्यकिरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भी सूर्यकिरण कार्यक्रम की टीम ने विशेष विमानों से आसमान में एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हुए। गौरतलब है कि सूर्यकिरण 9 हॉक एयरक्राफ्ट का एक दल है, जो हैरतअगेज हवाई कारनामों के लिए विख्यात है।