8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑनलाइन सट्टा करते एक गिरफ्तार, 80 हजार रुपए जब्त, सट्टा किंग सहित 26 की तलाश

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  

2 min read
Google source verification
searched

ऑनलाइन सट्टा करते एक गिरफ्तार, 80 हजार रुपए जब्त, सट्टा किंग सहित 26 की तलाश

करोड़ों का हिसाब मिला
श्रीगंगानगर. पुरानी आबादी थाना पुलिस ने रविवार रात को भरत नगर में एक मकान पर दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा करते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है। इससे पुलिस ने 80 हजार रुपए से अधिक की राशि जब्त की है। यहां एक डायरी में पुलिस को सट्टे का करोड़ों का हिसाब मिला है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने यहां के सट्टा किंग सहित दिल्ली, श्रीगंगानगर, सिरसा, अबोहर व अलवर के 26 आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा ने बताया कि जिले में बढ़ रही बुराईयों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से समय-समय पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। वहीं जुआ, सट्टा, नशा आदि पर कार्रवाई चल रही है। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एसआई अल्का बिश्नोई ने मय जाब्ते के भरत नगर में दबिश देकर संचार उपकरणों व इंटरनेट साधनों का प्रयोग करते हुए ऑनलाइन सट्टा करते हुए 12 एच मोहल्ला हाल भरतनगर निवासी जसवीर सिंह पुत्र लाभसिंह को गिरफ्तार किया। इसके पास से एक मोबाइल, 80 हजार 120 रुपए की नकदी बरामद की गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान मामले मेे अन्य आरोपी रागी सिंह, हाथियांवाली निवासी हरमीत सिंह भाटी, एसजीएनआर के ग्रोवर, विक्की
उर्फ बिट्टू, कन्हैया, केएसपी रामअवतार, रणजीत, बिरजू, सन्नी, मलकीत, जॉर्डन, एएक्सन, एसके, टोनी, यमुनानगर का कालू, जॉर्डन, राकेश नारंग, अंबिका सिटी निवासी राजेश नारंग, दिल्ली निवासी बिट्टू, दिल्ली निवासी कन्हैया, फरीदाबाद निवासी संदीप वर्मा, अबोहर निवासी सोनू, सिरसा निवासी कर्ण, सिरसा निवासी बबलू, अलवर निवासी बबलू, अलवर निवासी अकबर उर्फ असम क तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर से इनकी जानकारी जुटाने के लिए संबंधित थानों को सूचित किया है।
मोबाइल में वाट्सअप गु्रप में जुड़े हैं सटोरिए
- थाना प्रभारी दिगपाल सिंह ने बताया कि आरोपी जसवीर सिंह का मोबाइल खंगाला गया तो उसमें वाट्सअप गु्रप में सट्टे के अवैध कारोबार से 26 लोग जुड़े हुए हैं। जो सट्टा पर्ची भेज व राशि लिखकर भेज रहे थे। वहीं इसकी ओर से भी गु्रप में सट्टा उतारा जा रहा था। इसमें श्रीगंगानगर सहित अन्य कई जिलों के सटोरिए जुड़े हुए हैं। इनके खिलाफ भी ऑनलाइन सट्टे का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से इनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग