जयपुर में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध एवं एजीटीएफ दिनेश एम एन ने बताया कि गैंगस्टर, हार्डकोर, वांछित इनामी अपराधियों के बारे में अलग-अलग शहरों में टीमें भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है। इसी क्रम में टीम को थाना सूरतगढ़, जिला श्रीगंगानगर के प्रकरण में वांटेड 25 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त के बारे में इनपुट प्राप्त हुए। इसके बाद आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया गया।