23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसडी बिहाणी कॉलेज में हंगामा, गेट के शीशे तोड़े

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 12 Aug 2018, 10:35 AM IST

SD Bihani college

एसडी बिहाणी कॉलेज में हंगामा, गेट के शीशे तोड़े

श्रीगंगानगर.

छात्र संघ चुनाव की आहट शुरू होते ही शनिवार को एसडी बिहाणी कॉलेज में छात्रों ने हंगामा कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि छात्रों के एक गुट की प्रिंसिपल से तकरार हो गई। वाइस प्रिंसिपल से धक्का मुक्की की गई। तैश में आए एक छात्र ने कॉलेज के गेट पर लगे शीशे तोड़ दिए।


कॉलेज में हंगामे की सूचना मिलते ही शहर के तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल और प्रिंसिपल के बीच सुलह हो गई लेकिन गेट तोडऩे के मामले में एक छात्र को 28 अगस्त तक निलम्बित किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार सुबह कई छात्र चुनाव प्रचार को लेकर कॉलेज के दूसरी मंजिल पर संचालित हो रही कक्षाओं में चले गए। वे वहां बरामदे में खड़े होकर शोर करने लगे। इसकी शिकायत जब प्रिंसिपल एएस मान के पास पहुंची तो उन्होंने छात्रों को वहां से आऊट कर दिया। छात्रों के एक गुट के अडऩे पर उन्होंने सुरक्षा गार्ड बुलाकर उन्हें कॉलेज कैम्पस से बाहर भिजवाने के आदेश दिए। यह सुन एक छात्र ने कहा कि वह तो वह बाहर नहीं जाएगा और अपनी मर्जी से जहां चाहेगा वहां प्रचार करेगा।


इस बीच एक अन्य छात्र ने तैश में आकर वाइस प्रिंसिपल वरुण माहेश्वरी से धक्का मुक्की की और वहां गेट पर लगे शीशे तोड़ दिए। इससे छात्रों में रोष फैल गया और हड़ताल कर करवा दी। इन छात्रों ने एकजुट होकर कॉलेज गेट पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी। इस बीच प्रिंसिपल के साथ सुलह होने के बाद छात्रों ने कॉलेज गेट से जाम हटवा दिया। वहीं तनावपूर्ण स्थिति को भांपते हुए जवाहरनगर सीआई प्रशांत कौशिक, कोतवाली सीआई हनुमानाराम, पुरानी आबादी थाना प्रभारी आंनद की अगुवाई में पुलिस बल पहुंच गया।


सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, छात्र निलम्बित
वाइस प्रिंसिपल से दुव्यर्वहार करने और गेट के शीशे तोडऩे पर एक छात्र को 28 अगस्त तक निलम्बित कर दिया है। प्रिंसिपल की अगुवाई में जांच टीम ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो इस छात्र की भूमिका सामने आई। प्रिंसिपल मान ने बताया कि किसी भी सूरत में कॉलेज का माहौल बिगडऩे नहीं दिया जाएगा। घटना की सूचना मिलने पर बिहाणी शिक्षा न्यास के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा लेकर माहौल बिगाडऩे वाले छात्रों का एडमिशन निरस्त करने की चेतावनी दी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग