29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्यार्थियों का कलक्ट्रेट पर धरना, जाम

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के दो से तीन गुणा परीक्षा शुल्क बढ़ाने के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

2 min read
Google source verification
student

श्रीगंगानगर.

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के दो से तीन गुणा परीक्षा शुल्क बढ़ाने के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कलक्ट्रेट के बाहर धरना लगाकर बैठ गईं और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलक्टर ज्ञानाराम के ऑफिस से बाहर होने के कारण अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) नख्तदान सिंह बारहठ व एडीएम (शहर) वीरेंद्र वर्मा को छात्रों ने ज्ञापन देकर फीस वृद्धि को वापस लेने की मांग की।

एडीएम बारहठ ने कहा कि मांग का ज्ञापन कुलपति को भिजवा दिया जाएगा। फीस कम करने का निर्णय जयपुर स्तर पर बनी कमेटी ही करेगी। डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज पीजी महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष अंबर जयपाल, विधि महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष अजय गोदारा, चौधरी बीआर गोदारा राजकीय कन्या पीजी महाविद्यालय की छात्रा संघ अध्यक्ष संतोष भाटी, छात्र नेता सुमित सहू, मनजीत सेखों आदि ने कहा कि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई तो सोमवार से छात्र आंदोलन को तेज करते हुए कलक्टे्रट पर अनशन किया जाएगा।


'लिखित में दें, करेंगे कार्रवाई'
छात्रों ने एडीएम बारहठ से कहा कि वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चालक ने छात्रों को नीचे दबा कर जान से मारने की कोशिश की है। इस पर एडीएम ने कहा आप लिखित में दें, फिर कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने बारहठ ने पत्रिका से कहा कि विद्यार्थियों को सड़क जाम करने का अधिकार नहीं है। छात्र गाड़ी को रोक रहे थे और गाड़ी को नुकसान भी पहुंचा सकते थे।


वाहन-चालक से छात्रों का विवाद
दोपहर में एडीएम नख्तदान सिंह बारहठ घर से वापस कलक्ट्रेट आए तो छात्रों ने उनके वाहन को रोकने की कोशिश की। इस बीच एडीएम निकल गए और वाहन चालक ने गाड़ी को तेज गति से पीछे करते हुए छात्रों से कुछ कहा। इस पर छात्र गाड़ी रोकने की कोशिश करने लगे और छात्र भड़क गए। उन्होंने गाड़ी का घेराव करते हुए वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। करीब आधा घंटे तक पुलिस और छात्रों में कहासुनी होती रही।

पुलिस ने वाहन चालक का बीच-बचाव करते हुए छात्रों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, छात्र इस मांग पर अड़ गए कि वाहन चालक ने जानबूझकर छात्रों को गाड़ी के नीचे कुचलने की कोशिश की। इसलिए, वाहन चालक से माफी मंगवाई जाए। सूचना मिलने पर कोतवाली एसआई ज्योति नायक पहुंची और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्रों को शांत किया। पुलिस वाहन चालक को लेकर कोतवाली चली गई।


सड़क पर लगाया धरना
इस बीच दोपहर को एडीएम भोजन करने के लिए घर चले गए और छात्रों से कोई ज्ञापन लेने वाला ही नहीं था। इस बीच सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित आए लेकिन छात्रों ने कहा कि जिला कलक्टर से मिलकर जाएंगे। डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय पीजी माहविद्यालय, बीआर अंबेडकर विधि महाविद्यालय व चौधरी बीआर गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना लगाकर नारेबाजी की। इस बीच छात्रों की बात सुनने और ज्ञापन लेने वाला कोई नहीं होने पर छात्र खफा हो गए। विद्यार्थियें ने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर जाम लगा दिया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग