
suratgarh boy attempt suicide case
सूरतगढ। वार्ड 33 मे मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम 4:30 बजे वार्ड 33 निवासी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चेतन खत्री मोची के 38 वर्षीय पुत्र महेंद्र ने छत पर बने कमरे में पंखे के हुक से बेल्ट बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महेंद्र पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार था। जिसकी दवाइयां चल रही थी।
फांसी लगाने की सूचना पर लोगों ने तुरंत राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री रामप्रताप कासनिया, पालिका उपाध्यक्ष पवन औझा, युवा नेता अमित भादू पार्षद चेतन सोनगरा जीनगर समाज के पूर्व अध्यक्ष चेतराम आसेरी सहित बड़ी संख्या में नागरिक राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
135 यूनिट रक्त संग्रहित
केसरीसिंहपुर- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर गुरुवार को यहां लगे रक्त दान शिविर में 135 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यहां के व्यापार मंडल भवन में आयोजित शिविर की शुरुआत मलकाना खुर्द के कांग्रेसी कार्यकर्ता हरदीप सिंह सरा ने की। कार्यकर्ताओं ने अशोक गहलोत को अपना नेता मानते हुए उनकी लम्बी उम्र की कामना की गई। शिविर में रक्त संग्रहण का कार्य गंगानगर की तपोवन ब्लड बैंक की टीम ने किया।
बेमियादी हड़ताल सामूहिक अवकाश में बदली
संगरिया. पंचायती राज विभाग कनिष्ठ लिपिक भर्ती व अधीनस्थ भर्ती २०१३ संपूर्ण पदों पर करने की मांग लेकर मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सामूहिक अवकाश में बदल गई। सामूहिक अवकाश लेकर गुरुवार को पंचायत समिति कार्यालय समक्ष प्रदर्शन करते हुए धरने पर रहे। जो शुक्रवार को भी चलेगा। धरने को पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने समर्थन दिया है। धरनार्थियों ने कहा कि मंत्री के सकारात्मक रुख व आश्वासन बाद प्रदेश कमेटी के निर्देश पर वे सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
Published on:
04 May 2018 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
