
श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ सिटी थाना क्षेत्र गांव रामपुरा रंगमहल के पास शुक्रवार देर रात्रि को अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। व्यक्ति की हत्या की सूचना मिलने पर डीएसपी प्रतीक मील, कार्यवाहक थानाधिकारी माणकलाल घटना स्थल पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया। कार्यवाहक थानाधिकारी माणकलाल ने बताया कि मृतक की पहचान रामपुरा रंगमहल निवासी सुरेंद्र पुत्र महेश्वर के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। मृतक दिहाड़ी मजदूरी करता था तथा उसके दो पुत्रियां व दो पुत्र हैं। घटना पर एमओबी, एचएसएल व डांग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। वहीं आस पास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक का किसी के साथ कोई अनबन थी। इस अनबन को लेकर झगड़ा हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। अपराध छुपाने के लिए हत्यारों ने इसे दुर्घटना या खुदकुशी का रूप देने के लिए रेलवे ट्रेक पर शव को डाल दिया। इस श्रमिक की पृष्ठभूमि के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Published on:
15 Jun 2024 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
