23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रोले ने मारी टक्कर और कार पलट गई खाई में, जानिए क्या हुआ सारे परिवार वालो के साथ

अनियंत्रित होकर पलटी कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 7 Jun 2018, 11:58 AM IST

suratgarh trolley car accident

suratgarh trolley car accident

सूरतगढ़. अरोडवंश कल्याण भूमि के पास बुधवार दोपहर को ट्राले की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर सडक़ के नीचे खाई में पलट गई। हादसे में कार में सवार दो बच्चियों सहित चार जने बाल बाल बच गए। हालांकि आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस की मदद सभी जनों को यहां निजी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सभी जनों का प्राथमिक उपचार किया।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब सवा तीन बजे श्रीगंगानगर निवासी नितिन, कोमल, सात वर्षीय शैलेजा, डेढ़ वर्षीय श्रेया सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर की तरफ कार में सवार होकर जा रहे थे। अरोडवंश कल्याण भूमि के पास एक ट्राले ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खाई में पलट गई।

राहगीरों ने कार में सवार सभी जनों को बाहर निकाला। हालांकि कोमल को मामूली रूप से चोट आई। वही सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी जनों को निजी चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया।

एक दर्जन से अधिक तिरंगे झण्डों से दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

मोटासर में लगाया शिविर

रामसिंहपुर, मंडी के निकटवर्ती ग्राम पंचायत 5एएस (मोटासर) के अटल सेवा केन्द्र में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 367 कार्यो का मौके पर ही निस्तारण कर पट्टा वितरण किया गया। इस मौके ग्रामीणों ने विधायक व एसडीएम को गांव में पेयजल की समस्याओं से अवगत करवाने पर विधायक ने विभाग के एईएन से स्थिति के बारे में जानकारी लेकर गांव में पेयजल सुधारने का दिशा निर्देश दिए तथा शिविर में खाता विभाजन 18, नामांतरकरण 48, खाता दुरुस्ती4, खातेदारी 1, पेंशन 4, जन्म प्रमाण पत्र 4, भूमि तस्दीक 21, नकल जमाबंदी 108, पासबुक 54, पालनहार योजना 1, विद्युत विभाग 7, पेयजल संबंधित 4, चिकित्सा विभाग 35 , कृषि विभाग 3, महिला बाल विकास विभाग 48 महिलाओं को आयरन की गोलियां वितरित की गई। उज्जवल योजना के तहत 7 गैस सिलेंडर दिए गए।

एमसीडीईएक्स बोल्ट चलाकर अवैध धंधा करते दो जने पकड़े

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग