18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झूमी महिलाएं, झूले झूलने के लिए लगी हौड़़

Swinging women, there is a rush to swing- तीज महोत्सव की रही धूम कैटवॉक से खूब रिझाया

2 min read
Google source verification
झूमी महिलाएं, झूले झूलने के लिए लगी हौड़़

झूमी महिलाएं, झूले झूलने के लिए लगी हौड़़

श्रीगंगानगर. हल्की-हल्की फुहार है, ये सावन की बहार है, संग पिया के झूलें आओ, हरियाली तीज का त्योहार है। ऐसी गीतों पर महिलाएं झूमती नजर आई। रंग बिरंगे कपड़ों में सजी महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुदामानगर में स्थित खाटूश्याम मंदिर प्रांगण में आयोजित मेला तीजा रो कार्यक्रम में महिलाओं की खूब भीड़ रही। महिलाओं ने राजस्थानी लोक गीतों पर बांके बिहारी को रिझाते हुए अपनी भावनाओं को सांझा किया। छोटे छोटे बच्चों ने भी फिल्मी की धुनों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। इस दौरान महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी और पुरुस्कार वितरित किए गए। प्रश्नोत्तरी के सटीक जवाब देने पर विजेताओं को आयोजन कमेटी की मीना राठौड़ की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम के लिए सैंकड़ों महिलाएं साक्षी बनी। इस दौरान इंदु मल्होत्रा, निधि सिंगल, सुनीता दूबे, सरोज अग्रवाल, मंजू बंसल की ओर से गिफ्ट हैम्पर दिए गए।
इधर, पुरानी धान मंडी के पास स्थित महावीर दल मंदिर में आयोजित तीज से लहरियो कार्यक्रम में हिन्दी, पंजाबी और हरियाणवी गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। महिलाओं के लिए धार्मिक तीर्थ स्थलों पर फोकस करती प्रश्नोत्तरी के माध्यम से गिफ्ट भी दिए गए। मेहन्दी प्रतियोगिता में रूबि शर्मा, पूनम अरोड़ा और अनुराधा सोनी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। डांस स्पर्धा में मिनाक्षी, विमला, प्रिया शर्मा, योग क्रिया में उर्मिला कासनिया, सुमन शर्मा और नीतू शर्मा के प्रदर्शन पर खूब तालियां बजी। कार्यक्रम के दौरान 75 वर्षीय वृद्धा लक्ष्मी देवी ने योगा क्रिया का प्रदर्शन कर महिलाओं को नियमित योग करने की सीख दी। इस दौरान लहरिया तीज क्वीन सोनम कुक्कड़ रही जबकि तीज क्वीन में प्रथम वीरेन्द्र कौर और रीतू वर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजिका सुशीला लीला, दिव्या लीला, प्रियंका चौधरी, सारिका चौधरी, कुसुम शर्मा, शीला शाक्य, रंजना सिंह, अंजू अरोड़ा आदि ने गिफ्ट वितरित किए। निर्णायक मंडल में बीएसएफ स्कूल प्रिंसीपल अंजु गुप्ता, अनू शर्मा, नीलम अग्रवाल, अनिल वालिया आदि मौजूद थी।
उधर, विनोबा बस्ती पार्क में महिलाओं ने तीज पर्व पर अशोक, बेलपत्र, आंवला, करी पत्ता, गुलाब आदि का पौधारोपण किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण महासभा की जिलाध्यक्ष सुनीता शर्मा की अगुवाई में महिलाओं ने लगाए गए पन्द्रह पौधों की सार संभाल करने का संकल्प भी लिया। महिलाओं ने झूले झूलने की रस्म अदायगी भी की। इस मौके पर सुमन गर्ग, लक्ष्मी भारद्वाज, संतोष दाधिच, सुधा, वीना, रीतू आदि मौजूद थी।
वहीं, वार्ड 42 शंकर कॉलोनी के पार्क में तीज पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्य₹म में कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष लवीना वर्मा, अनीता बैरवा, मिनी अरोड़ा, सुनीता सिहाग, मोनिका गोयल, नवजीत कौर, स्नेहा धूडिया आदि ने मंगल गीतों पर झूमी। वहीं झूलों पर झूलने की रस्म अदायगी की। इससे पहले सूरतगढ़ रोड पर एक होटल में तीज कार्यक्रम मनाया गया।
उधर, जवाहरनगर इंदिरा वाटिका में तीज पर्व पर महिलाओं में झूले लेने की होड़ लगी रही। पुरानी आबादी ताराचंद वाटिका में भी तीज महोत्सव में महिलाओं की भीड़ नजर आई। यहां झूले के साथ मोबाइल फोन से सेल्फी लेने का तांता लगा रहा। मोहल्लेवासियों की ओर से वहां डीजे साउंड की व्यवस्था कराई। इधर, प्रेमनगर के पार्क में भी पंजाबी गीतों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज पर्व मनाया। सेतिया कॉलोनी गली न: 3 में स्थित हाथी वाले श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में श्रावणी हरियाली तीज पर विशेष पूजा अर्चना के साथ श्री गणपति महाराज, भगवान शिव पार्वती का पूजन कर और झूलो नृत्य व भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। श्री गणपति महाराज का दुर्बा दूब से श्रृंगार किया गया।