रायसिंहनगर (अनूपगढ़). युवती को शादी का झांसा देने, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस की ओर से उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार महिलांओ के साथ छेड़छाड़ व अवांछनीय गतिविधि करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत बुधवार को थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में कांस्टेबल रमेश कुमार, गुरभेज सिंह व ईश्वर लाल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरविन्द्र सिह उर्फ सन्नी पुत्र बलविन्द्र सिह जाति मजबी सिख निवासी वार्ड संख्या 5 हाण्डा कालोनी को गिरफ्तार किया गया।