कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू, गांव 13 एफएफ मानकसर से हुई शुरूआत
श्रीकरणपुर. कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज गणतंत्र दिवस पर गांव 13 एफएफ मानकसर से किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली का आयोजन कर ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
पीसीसी सदस्य रूबी कुन्नर के सानिध्य में शुरू हुई रैली गांव के सभी मार्गों से होकर निकली। इस दौरान प्रत्येक घर में अभियान संबंधी जानकारी दी गई। इसके बाद बाबा भुमणशाह मंदिर प्रांगण में हुई सभा में कुन्नर ने राज्य सरकार की उपलब्धियां व केंद्र सरकार की नाकामियों के बारे में बताया। कुन्नर ने कहा कि आमजन के विकास के लिए कांग्रेस सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उन्होंने जनसुनवाई करने के साथ उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा भी दिलाया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलकरणसिंह बराड़, पंचायत समिति प्रधान गोमतीदेवी मेघवाल, उपप्रधान अवतारसिंह रंधावा, पालिकाध्यक्ष रमेश बंसल, उपाध्यक्ष अशोक गरूड़ा, उपजिला प्रमुख सुदेश मोर, जिला परिषद सदस्य शंकरलाल पन्नू, दुलाराम इंदलिया, मीरा देवी, पूर्व प्रधान अमूतपाल कौर बराड़, अवतारसिंह बराड़, ज्ञानी गुरदित्ता सिंह, गुरचरणसिंह बराड़, प्रदीप सुमन व प्रवीण दायमा आदि ने विचार व्यक्त किए।