7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मूवी देखने आई युवतियों से छेड़छाड़, विरोध किया तो हमला

- फायरिंग में दो घायल, रिद्धि सिद्धि प्रथम में हुई घटना, परस्पर मामले दर्ज मूवी देखने आई युवतियों से छेड़छड़, विरोध किया तो हमला

2 min read
Google source verification

श्रीगंगानगर। रिद्धि सिद्धि प्रथम में दो गुटों में कहासुनी झगड़े में तब्दील हो गई। दोनों गुटों के युवकोें ने एक दूसरे पर हमला करने लगे। पत्थरबाजी के बाद फायरिंग की घटना से दो जने घायल हो गए। इस घटना को लेकर सदर पुलिस ने परस्पर मामले दर्ज किए है। इसके साथ साथ इस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू किए है। हालांकि देर रात तक किसी आरोपी की गिरफ़तारी नहीं हो पाइ्र है। मूवी देखने आई एमबीबीएस की छात्राओं से कई युवकों ने देर रात को छेड़छाड़ की घटना हुई। इस दौरान छात्राओं के पक्ष में आए युवकों ने विरोध किया तो दोनो पक्षो में जमकर झगड़ा हो गया। फायरिंग करने से दो जने घायल हो गए तो कई युवकों के मामूली चोटें आई। सूचना मिलने पर सदर पुलिस ने पहुंच कर कानून व्यवस्था बनाने का प्रयास किया लेकिन युवकों की बढ़ती संख्या पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मंगवाया गया। सीओ सिटी आइपीएस बी आदित्य ने घटना स्थल मॉल में जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।
सदर सीआई रमेश कुमार न्यौल ने बताया कि इस मामले में टांटिया यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस कर रही दाे लड़कियाें की ओर से सदर थाने में परिवाद दिया। इसमें बताया गया कि वे दोनों अपने सहपाठियों के साथ मूवी देखने गई थी, जब रिद्धि सिद्धि के माॅल के बाहर बैठकर खाना खा रही थी एक लग्जरी गाड़़ी में आए युवकों ने उन पर फब्तियां कसी और उनके हाथों से खाना खाने की छीना झपटी करने लगे। इन युवकों में प्रभजाेत, नवदीप, गाैरव, यश, तुषार, अनमाेल, युवराज, जाेवनप्रीत, एश, कुश आदि शामिल थे। उन्होंने अपने जानकार को वहां बुलाया तो इससे हाथापाई को उतारू हो गए।
इससे पहले गांव 9 क्यू निवासी गुरजीतसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पी ब्लॉक की पीजी में रहने वाला उसका भतीजा अनमोल रात को अपने दाेस्त प्रभजाेत के साथ रिद्धि सिद्धि काॅलाेनी के माॅल में घूमने गया था। वहां अज्ञात कई युवकाें ने अनमाेल पर पिस्ताैल से फायर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जबकि दोस्त प्रभजोत पर ईटें बरसाई। उनकी कार को भी तोड़ दिया। गंभीर हालत में अनमाेल काे पहले प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचाया जबकि प्रभजोत को जिला चिकित्सालय में भती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है।