13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका टीम ने देखी सरकारी महकमों में समय की पाबंदी–देरी से आना…ऐ साहिब ये ठीक नहीं

सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कार्मिकों की लेटलतीफी,आम लोगों को हो रही परेशानी,होली की छुट्टियों के बाद भी समय पर नहीं आ रहे अधिकारी व कर्मचारी।

2 min read
Google source verification
  • श्रीगंगानगर.राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालयों का कार्य समय सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया हुआ है,लेकिन यहां पर अलग ही कहानी बयां कर रहा है। होली की चार दिन की छुट्टियों के बाद भी अधिकारियों और कार्मिकों का लेटलतीफी का सिलसिला बना हुआ है। यह स्थिति सोमवार को जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर पर देखने को मिली,जहां जिला कलक्टर का कार्यालय भी है। सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही से आम जनता की समस्याएं बढ़ रही हैं।राजस्थान पत्रिका की टीम ने सोमवार को विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का औचक निरीक्षण किया। जिनमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जोधपुर डिस्कॉम, प्रसारण निगम, जिला परिषद, कृषि विभाग,नगर परिषद और यूआईटी आदि जैसे विभाग शामिल थे। इस निरीक्षण में स्पष्ट हुआ कि अधिकारियों और कार्मिकों का कार्य दिवस पर भी निर्धारित समय पर उपस्थित न होना बेहद चिंता का विषय है।

दोपहर भोजन समय समाप्त होने के बाद भी यही हाल

  • यहां तक कि दोपहर का भोजन समय समाप्त होने के बाद भी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर समय पर नहीं लौटते। इस कार्यशैली से न केवल प्रशासन की गंभीरता पर सवाल उठते हैं,बल्कि आम जनता को सरकारी सेवाओं के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ता है।

यहां पर यू बनी रही लेटलतीफी

जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग: प्रंशात बैरवा,अधिशासी अभियंता (ग्रामीण): समय 9:32 बजे कार्यालय में नहीं आए। इनके अलावा भी कार्यालय में स्टोर कीपर के अलावा अन्य कार्मिक भी नहीं आए।

जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग:अनिल शर्मा,अधीक्षण अभियंता: समय 9:34 बजे कार्यालय में नहीं आए। कार्मिक से पूछने पर पता चला कि साहब जयपुर गए हुए हैं और अभी आएंगे।
3.जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग: मोनिंदर जीत सिंह,अधिशासी अभियंता(शहर): समय 9:35 बजे। पत्रिका टीम बाहर निकल रही थी,इस दौरान अधिशासी अभियंता 9:36 बजे आते हैं।

यहां पर यू बनी रही लेटलतीफी

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम, श्रीगंगानगर: दलजीत सिंह,सहायक अभियंता: सुबह 9:39 बजे कार्यालय के बाहर मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। एक कार्मिक ने बताया कि साहब हर दिन 10 बजे आते हैं।
5.जोधपुर विद्युत वितरण निगम: वीआई परिहार,अधीक्षण अभियंता: समय 9:42 बजे कार्यालय में नहीं आए। हालांकि कुछ कार्मिक कार्यालय में उपस्थित थे।
6.जोधपुर विद्युत वितरण निगम: बी.के.कालड़ा,अधिशासी अभियंता (शहर): समय सुबह 9:43 बजे। कार्मिक से पूछा तो पता चला कि साहब अभी तक नहीं आए हैं,लेकिन आने वाले हैं।

यू बनी रही लेटलतीफी

जोधपुर विद्युत वितरण निगम: निशांत धुन्ना,अधिशासी अभियंता (ग्रामीण): समय 9:45 बजे। महिला कार्मिक से पूछा तो कहा कि साहब अभी आए नहीं हैं, लेकिन आने वाले हैं।
8.जिला परिषद:मुख्य कार्यकारी अधिकारी,आईएएस गिरधर: सुबह 9:55 बजे तक कार्यालय में नहीं आए,जबकि स्थापना शाखा का बाबू धूप-बत्ती कर रहा था।

कृषि विभाग:डॉ.सतीश कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक: समय 10 बजे तक कार्यालय में नहीं आए। इनके अलावा अन्य कुछ कार्मिक भी नहीं आए।