16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलाके में फिर तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, पड़ रही भीषण गर्मी

बादल आए लेकिन बिन बरसे चले गए

less than 1 minute read
Google source verification
इलाके में फिर तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, पड़ रही भीषण गर्मी

इलाके में फिर तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, पड़ रही भीषण गर्मी

श्रीगंगानगर. इलाके में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी व उमस के कारण लोग खासे परेशान हैं। यहां बिन बारिश के चलते अब फिर से तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसके चलते गर्मी बढ़ गई है। रविवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

इलाके में बारिश के अभाव में तापमान में वृद्धि हो रही है। पिछले कई दिन से यहां ना बादल आए और ना ही गर्मी से निजात मिली है। इलाके में उमस व गर्मी बढ़ती जा रही है। बारिश नहीं होने के कारण तापमान फिर चालीस डिग्री के पार पहुंच गया है। रविवार दोपहर को इलाके में आसमान पर कुछ बादल छाए लेकिन बिन बरसे ही लौट गए। यहां पिछले दिनों भी घने बादल आते रहे और जाते रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में अधिक बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। तेज धूप खिलने के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग