रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर). फर्जी पट्टा बनाकर भूखण्ड पर कब्जा करने के मामले में मिनी सचिवालय के समक्ष न्याय की मांग को लेकर गत दस दिन से परिवार सहित धरने पर बैठे परिवादी और उनके परिजनों नये मंगलवार को उपखण्ड कार्यालय का घेराव कर उपखण्ड अधिकारी सीता शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उपखण्ड अधिकारी व पुलिस उपअधीक्षक अन्नु बिश्नोई ने पीडि़त परिवार से वार्ता कर उनसे धरना प्रदर्शन समाप्त करने के लिए समझाइश की। इस दौरान उन्होंने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को बुलाकर विवादित भूखण्ड की पैमाइश करवाकर दोनों पक्षों के बीच विवाद को समाप्त करवाने का प्रयास किया गया। लेकिन अधिशासी अधिकारी के नगरपालिका में मौजूद नहीं होने के कारण वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाई। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने संबंधित भूखण्ड की पैमाइश करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने पर भी प्रदर्शन किया तथा मुकदमे में कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।