17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस कांस्टेबल के घर पर चोरों ने दिखाई हाथ की सफाई

- भरतनगर में तीन लाख रुपए की नगदी, दस तौले सोने के जेवरों की चोरी

less than 1 minute read
Google source verification

श्रीगंगानगर। इलाके में अपराधिक घटनाएं थम नहीं रही हैँ। पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर पर अज्ञात बदमाशों की वारदात की पहेली सुलझी नहीं की अब भरतनगर में पुलिस कांस्टेबल के घर पर चोरी की बड़ी वारदात का मामला सामने आया हैं। इस चोरी की घटना के बाद पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई हैं। इस मामले को लेकर जांच का दायरा बढ़ाया गया हैँ।पुरानी आबादी थाने में भरतनगर ए निवासी पुलिस कांस्टेबल नरेंद्र चुंबर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार के साथ 13 सितंबर की शाम को बाजार गया था जब ढाई तीन घंटे बाद वापस घर लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सभी कमरों के ताले और अलमारी बिखरी हुई मिली। अलमारी के लॉकर से तीन लाख रुपए की नगदी, दस तौले सोने के जेवर, चांदी के कुछ गहने, छह कलाई घड़ी और अन्य कीमती सामान को अज्ञात लोग चोरी कर ले गए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(ए) व 331(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई प्रमाेद वधवा को दी हैं। पुलिस के अनुसार पहले इस कांस्टेबल ने अपने स्तर पर जांच की थी लेकिन पार नहीं पड़ी तो थाने में यह मामला दर्ज कराया हैं।