8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मैक सप्लाई देने आए तीन आरोपित गिरफ्तार

लंबे समय बाद इलाके में स्मैक तस्करी का पर्दाफाश कोतवाली पुलिस ने किया है। इस तस्करी से जुड़े तीन आरोपितों को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पंचायती धर्मशाला से गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

pawan uppal

•

Updated: 22 Jun 2017, 6:45 AM IST

लंबे समय बाद इलाके में स्मैक तस्करी का पर्दाफाश कोतवाली पुलिस ने किया है। इस तस्करी से जुड़े तीन आरोपितों को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पंचायती धर्मशाला से गिरफ्तार किया है। इन तीनों आरोपितों से 60 ग्राम स्मैक बरामद की है। इस स्मैक का बाजार मूल्य अनुमानित करीब सवा लाख रुपए बताया जा रहा है। कोतवाली सीआई राहुल यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर में स्मैक सप्लाई की बड़ी खेप आ रही है।


इस सूचना के आधार पर पुलिस दल गठित कर पंचायती धर्मशाला को खंगाला तो तीनों आरोपित काबू में आ गए। इसमें एक आरोपित लोकल का है। सीआई यादव ने बताया कि पुरानी आबादी वार्ड 10 कृष्णा मंदिर के पास रहने वाले राकेश कुमार (33) पुत्र दीनदयाल सुथार, बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र गांव लालमदेसर मगरा निवासी ओमप्रकाश तरड़ (23) पुत्र बीरबलराम जाट, बज्जू क्षेत्र गजेवाला गांव निवासी ओमप्रकाश बिश्नोई (30) पुत्र रामलाल गोदारा को गिरफ़्तार किया।


इन तीनों से 20-20 ग्राम कुल 60 ग्राम स्मैक बरामद की गई। खुद भी स्मैक पीने के आदी सीआई ने बताया कि इन तीनों आरोपितों को स्मैक पीने की भी लत लगी हुई है। इस कारण खुद भी सेवन करने के साथ साथ सप्लाई देने के लिए यह गैर कानूनी कारोबार कर रहे थे।


इन तीनों आरोपितों ने बीकानेर या जोधपुर इलाके से यह स्मैक कहां से लेकर आए, इस पहलू का पता करने के लिए पुलिस दल जांच में जुट गया है। यह स्मैक लोकल के अलावा पंजाब इलाके में भी सप्लाई देनी थी लेकिन पुलिस के पास सप्लाई होने से पहले सूचना मिल गई। इस र्कारवाई को लेकर पंचायती धर्मशाला के आसपास लोग एकत्र हो गए।