19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अज्ञात वाहन की टक्कर से सीनियर ब्रांच मैनेजर की दर्दनाक मौत, घर का एकलौता चिराग

Jhansi road accident: झांसी में हुए दर्दनाक हादसे में बैंक के सीनियर ब्रांच मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक घर का इकलौता चिराग था, जिसके दो मासूम छोटे बच्चे हैं।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Jhansi road accident: झांसी में ब्रांच से वापस जा रहे सीनियर ब्रांच मैनेजर की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घरवालों को घटना की जानकारी दी गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जो जैसा था वैसा ही मेडिकल कॉलेज की तरफ भाग गया। इधर पुलिस ने घरवालों से बातचीत की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एचडीबी बैंक के सीनियर मैनेजर की दुर्घटना में मौत

उत्तर प्रदेश के झांसी के वीरांगना नगर निवासी 30 वर्षीय शिवम तिवारी पुत्र सियाराम तिवारी बीकेडी स्थित एचडीबी बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात थे। रोज की तरह वह अपने घर लौट रहे थे। अभी वह बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक नियंत्रण खोकर डिवाइडर से टकरा गई। शिवम के सर पर गंभीर चोटें आईं।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया


मौके पर मौजूद राजगीरों ने शिवम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मृतक परिजनों को दुर्घटना के संबंध में जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही

शिवम तिवारी के पिता झांसी पुलिस में तैनात है। उनके ससुर सुरेश पाठक ने बताया कि शिवम तिवारी बीकेडी स्थित एचडीबी बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर काम कर रहे थे। जिनकी शादी हो चुकी थी। एक 5 साल की बेटी और 2 साल का बेटा है। यूनिवर्सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।