18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभी तो सहेलियों और टीचर्स को भेजा, गहने लेकर नहीं आई तो…, अश्लील वीडियो से टूटी गई शादी

Ashlil video viral: झांसी में मंगेतर के साथ घूमना युवती के लिए महंगा पड़ गया। जब उसने चोरी-छुपे अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में शादी भी टूट गई। युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Marriage broken by ashlil video: झांसी में शादी तय होने के बाद युवक और युवती के बीच बातचीत शुरू हो गई, और एक साथ घूमना-फिरना भी शुरू हो गया। इसी बीच युवक ने धोखे से अश्लील वीडियो बना लिया। शादी के पहले हुई यह घटना युवती के जीवन के लिए अभिशाप बन गई। जब युवक के घर वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी, जिसके कारण शादी टूट गई। दूसरी जगह शादी तय हुई तो युवक ने अश्लील वीडियो सहेलियों को भेज दिया। जिसके कारण युवती की शादी टूट गई। थाने में तहरीर देकर युवती ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामला प्रेम नगर थाना क्षेत्र का है।

प्रतापगढ़ के रहने वाले युवक से तय हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश के झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2025 में प्रतापगढ़ निवासी के साथ तय हुई थी। इस दौरान, दोनों के बीच मोबाइल से बातचीत होने लगी। बातचीत आगे बढ़ी तो दोनों लोग घूमने के लिए निकल गए। जहां पर युवक ने धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया, जिसकी जानकारी युवती को नहीं थी।

दहेज के कारण टूट गई शादी

आपने बताया कि युवक के घर वालों ने दहेज की मांग करने लगे, जिससे आपस में विवाद होने लगा। आगे चलकर दोनों पक्षों की सहमति से रिश्ता टूट गया, लेकिन युवक का फोन आना-जाना लगा रहा। युवक रिश्ता टूटने के बाद भी मिलने की कोशिश करता था, लेकिन उसने मना कर दिया।

युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी

इस बीच युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गई, लेकिन प्रतापगढ़ वाला युवक उस पर मिलने का दबाव बनाता रहा। इनकार करने पर उसने सहेलियों और टीचर को अश्लील वीडियो भेज दिया, जिसके कारण उसकी दूसरी शादी भी टूट गई। बीते सोमवार को युवक ने धमकी दी कि घर में रखे गहने आदि लेकर स्टेशन पर आ जाओ, नहीं तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे। 

थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

युवती ने बताया कि उसने पूरे मामले की जानकारी घरवालों को दी। परिजनों के साथ थाना पहुंची युवती ने प्रतापगढ़ निवासी के खिलाफ लिखित शिकायत की और युवती ने मांग की कि आरोपी के मोबाइल से वीडियो को डिलीट कर दिया जाए, नहीं तो वह ब्लैकमेल करता रहेगा। प्रेम नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।