17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला शिक्षिका की टॉयलेट क्लीनर पीने से हुई मौत, प्रिंसिपल पति की गोद में थोड़ा दम

Jhansi News: झांसी में सरकारी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की सरकारी शिक्षिका पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर भी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला शिक्षिका की मौत से घर में कोहराम मच गया।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Female teacher dies after drinking toilet cleaner: झांसी में महिला टीचर ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। मामले की जानकारी होते ही प्रिंसिपल पति ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां महिला शिक्षक ने 2 घंटे जीवन-मृत्यु से संघर्ष किया, अंत में हार गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे हैं। उनके पति सरकारी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल है। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र की है।


संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

उत्तर प्रदेश के झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सनफ्रांन हाउसिंग सोसायटी निवासी रूपा राठौर मोठ स्थित प्राथमिक विद्यालय में टीचर थी। जबकि उनके पति संजय राठौर मोठ स्थित सरकारी केसीपी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। संदिग्ध परिस्थितियों में रूपा राठौर ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के लिए ले गए, लेकिन हालत गंभीर देख प्राइवेट अस्पताल में लेने से इनकार कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

रूपा राठौर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां 2 घंटे तक उसका उपचार चला। स्थिति में सुधार आने के बाद उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जहां एक बार फिर उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बार-बार हमें बचा लो की बात कह रही थी। 2 घंटे के उपचार के बाद रूपा की मौत हो गई। रूपा की मौत होते ही घर में कोहराम मच गया। बेटी सृष्टि और बेटा वैभव का रो-रोकर बुरा हाल है।

रूपा की किडनी खराब थी

संजय राठौड़ ने बताया कि उनकी पत्नी की किडनी खराब हो गई थी। जिसका इलाज चल रहा था। अब तक करीब 10 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। लेकिन राहत नहीं मिली। इन्हीं कारणों से पत्नी परेशान रहती थी। ‌मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बातचीत की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।झांसी में सरकारी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की सरकारी शिक्षिका पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर भी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला शिक्षिका की मौत से घर में कोहराम मच गया।