4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झांसी में दो महीने की शादी का दर्दनाक अंत: 5 मई को मायके आने वाली थी, पहुंची मौत की खबर

Jhansi News: झांसी में 2 महीने के अंदर शादी का दर्दनाक अंत हो गया जब नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Woman dies 2 months after marriage: झांसी में शादी के 2 महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।‌ घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि पूरा शरीर नीला पड़ गया था। चोट के निशान भी मिले। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।‌ 5 मई को वह मायके आने वाली थी। जो भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए आ रही थी। लेकिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है।

2 महीने में ही वैवाहिक जीवन का अंत

उत्तर प्रदेश के झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत केके पुरी कॉलोनी निवासी मीनू की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटनाक्रम के अनुसार सुबह के समय घर वालों को नाश्ता-पानी कराया। थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गई।‌ परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मीनू के घर वालों को दी गई। सूचना पाकर मौके पर मृतका के परिजन भी पहुंच गए।

5 मई को भतीजे की शादी में शामिल होना था

मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि बहन मीनू की शादी पांच फरवरी को हुई थी। शादी में खूब पैसा खर्च किया गया। करीब 30 लाख की शादी हुई थी। 8 दिन पहले ही मीनू अपने ससुराल आई थी। जिसे 5 मई को वापस मायके आना था। जहां भतीजे की शादी थी। सुबह तक सब कुछ ठीक था। घर के सदस्यों से बातचीत की, लेकिन थोड़ी देर बाद फोन आया कि मीनू चक्कर खाकर गिर गई है। फोन पर सूचना पाकर सभी झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जहां उन्हें मीनू का शव मिला। जिसके शरीर पर चोट का निशान था और शरीर भी नीला पड़ गया था। उन्होंने मीनू की हत्या करने का आरोप लगाया।

हाथापाई की नौबत आई

मृतका के मायके और ससुराल पक्ष दोनों के बीच तनाव बढ़ गया, मारपीट की नौबत आ गई। लेकिन लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।