13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोटोशूट के लिए आए गंगानगर के दूल्हे को उठा ले गई पंजाब की तीन गाड़ियां… जाने क्या था पूरा मामला

मटीलीराठान थाना क्षेत्र में मिर्जेवाला में फोटोशूट कराने आए दूल्हा- दुल्हन अभी मेकअप करवा ही रहे थे कि तीन वाहनों में आए कुछ लोगों दूल्हे और फोटोग्राफर का अपहरण कर ले गए।

less than 1 minute read
Google source verification
फोटोशूट के लिए आए गंगानगर के दूल्हे को उठा ले गई पंजाब की तीन गाड़ियां... जाने क्या था पूरा मामला

फोटोशूट के लिए आए गंगानगर के दूल्हे को उठा ले गई पंजाब की तीन गाड़ियां... जाने क्या था पूरा मामला

मिर्जेवाला (श्रीगंगानगर). मटीलीराठान थाना क्षेत्र में मिर्जेवाला में फोटोशूट कराने आए दूल्हा- दुल्हन अभी मेकअप करवा ही रहे थे कि तीन वाहनों में आए कुछ लोगों दूल्हे और फोटोग्राफर का अपहरण कर ले गए। अपहरण कर ले जाने की सूचना से आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि, दूल्हा पंजाब में वांटेड था, उसे पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई।


पुलिस ने बताया कि 85 आरबी रायसिंहनगर निवासी लवी की अनूपगढ़ निवासी युवती से शादी हुई थी। दूल्हा-दुल्हन मिर्जेवाला स्थित फिल्म सिटी में फोटोशूट कराने आए थे। उनके साथ पदमपुर निवासी फोटोग्राफर मांगीलाल व दुल्हन की बहन भी थी। शनिवार दोपहर दुल्हन ब्यूटी पार्लर में थी। दूल्हा व फोटोग्राफर सैलून में गए थे। वहां से वे दोनों कार में ब्यूटी पार्लर के पास आए। इसी दौरान तीन गाड़ियों मे सवार हथियारबंद व्यक्तियों ने कार को घेर लिया और दूल्हे व फोटोग्राफर को अपने साथ ले गए। दुल्हन ने अपहरण होने की बात लोगों को बताई। सूचना मिलते ही लोग एकत्रित हो गए और खबर पूरे गांव में फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवा दी।

ग्रामीण सीओ भंवरलाल मेघवाल, थाना प्रभारी राकेश सांखला मय जाब्ता मौके पर पहुंच गए। बाद में पता चला कि दूल्हा पंजाब में किसी मामले में वांटेड है, जिसकी लोकेशन यहां मिलने पर पंजाब पुलिस पहुंच गई और उसे कार सहित अपने साथ ले गई। मटीलीराठान पुलिस अधिकारी पंजाब पुलिस से जानकारी ले रही है।