30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसमान से बरसे अंगारे, लू के थपेड़ों ने किया हलकान

श्रीगंगानगर.

less than 1 minute read
Google source verification
Weather

आसमान से बरसे अंगारे, लू के थपेड़ों ने किया हलकान

-सुबह साढ़े ग्यारह बजे अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस
इलाके में सूरज अभी रहम दिखाता नजर नहीं आ रहा। धूप निकलने के साथ ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते सडक़ों पर निकलना मुश्किल हो गया। शहर की अंदरूनी कॉलोनियों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। घरों से जरूरी कामकाज से निकले लोग पूरी तरह से सिर और चेहरा ढके नजर आए। गर्मी बढऩे के साथ ही छाछ, लस्सी, शीतलपेय, जूस आदि की बिक्री तेज होने लगी है। गुरुवार को सुबह दिन की शुरुआत तो सुहाने मौसम के साथ हुई लेकिन धूप निकलने के साथ ही गर्मी असर दिखाने लगी। दोपहर होते-होते अधिकांश लोगों ने घरों में ही रहनाउचित समझा वहीं घरों से निकले लोग गर्मी से बचाव करते नजर आए। सडक़ों पर निकले आइसक्रीम और अन्य खाद्य पदार्थों के ठेले वालों ने पेड़ों के नीचे आश्रय लेकर गर्मी से राहत पाई।

दोपहर होते-होते तापमापी का पारा चालीस डिग्री सेल्सियस से अधिक तक पहुंच गया। सुबह साढे ग्यारह बजे अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग