
सुबह धूप के बाद फिर बदला मौसम, गजसिंहपुर और रायसिंहनगर में ओले गिरे, जिला मुख्यालय सहित कई जगह वर्षा
श्रीगंगानगर. जिले के कई इलाकों में बुधवार को ओलावृष्टि के बाद गुरुवार सुबह मौसम सामान्य होता नजर आया लेकिन दोपहर बाद जिला मुख्यालय सहित जिले के कई इलाकों में वर्षा हो गई वहीं जिले के गजसिंहपुर और रायसिंहनगर में ओले गिरने से मौसम सर्द हो गया। मौसम में आए इस बदलाव के बाद इलाके के कई लोगों ने ऊनी वस्त्रों का उपयोग शुरू कर दिया है। पंखों की गति पर विराम लगता नजर आ रहा है वहीं चाय और कॉफी का उपयोग भी बढ़ गया है।
जिला मुख्यालय पर सुबह दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। दोपहर करीब चार बजे के आसपास मौसम ने अचानक पलटी मारी और तेज हवा चलने लगी। इसके साथ ही धूप गायब हो गई तथा बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे सर्दी का एहसास तेज हो गया। शाम को घरों से निकले लोग स्वेटर और ऊनी वस्त्रों का उपयोग करते नजर आए।
जिले के मिर्जेवाला, केसरीसिंहपुर और सिद्धूवाला में बूंदाबांदी और वर्षा की जानकारी मिली है वहीं चक केरा में आंधी चलने के बाद मौसम में बदलाव आया। जिले के गजसिंहपुर और रायसिंहनगर में ओले गिरने से सर्दी में तेजी आई।
Published on:
07 Nov 2019 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
