
protest
श्रीगंगानगर.
नगरपरिषद में सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती में लॉटरी सिस्टम से चयन की बजाय सीधी भर्ती से पारदर्शिता बनाए रखने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सीएम का विरोध भी किया गया। इससे पहले अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन की ओर से नेहरू पार्क में वाल्मीकि समाज के लोगों को नगर परिषद में सफाई कर्मचारी भर्ती में प्राथमिकता देने की मांग का प्रस्ताव पारित किया। इस पार्क से रोष मार्च कलक्ट्रेट तक पहुंचा, इस दौरान सभा को यूनियन के नगर अध्यक्ष सुनील शेट्टी , महामंत्री बंटी वाल्मीकि, प्रेम भाटिया और बाबूलाल आदि वक्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार भर्ती के नाम पर औपचारिकता पूरी कर रही है, इस भर्ती में ठेके पर संविदा कर्मियों खासतौर पर करीब दस साल से काम कर रहे अस्थायी कर्मचारियों को नियुक्ति देने की मांग दोहराई। पिछली भर्ती में वंचित रहे कार्मिको को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की।
पुलिस का कड़ा पहरा, कलक्ट्रेट पर अलर्ट
प्रदर्शनकारियों को भीड़ अधिक होने की खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन ने कलक्ट्रेट को अलर्ट कर दिया और मुख्य गेट को बंद कर दिया। यहां तक बैरीकेट्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को कलक्ट्रेट में प्रवेश नहीं करने दिया। लेकिन प्रदर्शनकारियों की संख्या कम होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। प्रदर्शन के उपरांत अस्थार्यी कार्मिकों ने नगर परिषद परिसर में जाकर आयुक्त के समक्ष अपना पक्ष रखा।
यह भी मुख्य मांगें
नई सफाई कर्मचारी भर्ती में अस्थाई सफाई मजदूरों को बिना लॉटरी या साक्षात्कार के सीधा चयनित कर स्थाईकरण करने, वर्ष 2013 में हुई भर्ती में वंचित अभ्यार्थियों के आवेदन पत्रों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने, अनुभव प्रमाण पत्र केवल नगरपरिषद/नगरपालिका/नगरनिगम के सफाई ठेके फर्म का ही मान्य कर आयुक्त या ईओ की ओर से प्रमाणित करने की अनिवार्यता करने, वर्ष 2013 की भर्ती की तरह सफाई कामगार समाज/हेला समाज को प्राथमिकता देने की मुख्य मांगे रखी गई।
Published on:
30 Apr 2018 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
