शहर में शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे नेहरु पार्क के समीप एक युवक से बाइक पर सवार दो युवक लॉकेट छीनकर ले गए।
श्रीगंगानगर। शहर में शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे नेहरु पार्क के समीप एक युवक से बाइक पर सवार दो युवक लॉकेट छीनकर ले गए। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पहचान के बाद बाइक सवार दोनों आरोपियों को करीब एक घंटे बाद ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से छीना गया लॉकेट बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
कोतवाल देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सेठीराम पुत्र कश्मीर सिंह बाजीगर निवासी दो डीएम धांधडा रामसिंहपुर ने रिपार्ट दर्ज कराई है कि नेहरु पार्क के समीप बाइक सवार दो युवक उसके गले में पहना हुआ लॉकेट छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैडकांस्टेबल सतवीर सिंह को सौंपी। घटना के बाद अधिकारियों के निर्देश पर टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में भेजी गई। जहां घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी दिखाई दिए। इसके बाद इनकी पहचान कराई गई और करीब एक घंटे के बाद पुलिस ने दो युवकों को राउंडअप कर लिया।
पुलिस टीम ने आरोपी संदीप पुत्र काला सिंह निवासी गली नंबर एक देवनगर पुरानी आबादी हाल शुगरमिल कमीनपुरा केसरीसिंहपुर व दीपक पुत्र काला सिंह निवासी शुगरमिल कमीनपुरा केसरीसिंहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से छीना गया लॉकेट बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान शहर में हुई अन्य वारदात खुलने की उम्मीद है। पुलिस टीम में जांच अधिकारी के साथ कांस्टेबल रामप्रताप, लेखराम, विरेन्द्र शामिल रहे। कार्रवाई में कांस्टेबल रामप्रताप का सराहनीय योगदान रहा।