11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सगाई के बाद गर्भवती हुई नाबालिग लड़की, पिता ने चार लोगों के खिलाफ कराया मामला दर्ज

जिले के एक ग्रामीण थाना क्षेत्र में सगाई के बाद होने वाले पति के साथ रहने वाली नाबालिग गर्भवती हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Minor Girl Got Pregnant After Engagement, Father Filed Case Against Four People In Rajasthan

उदयपुर। जिले के एक ग्रामीण थाना क्षेत्र में सगाई के बाद होने वाले पति के साथ रहने वाली नाबालिग गर्भवती हो गई। उसने एक संतान को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी युवक अन्य से दोस्ती कर युवती को भगा ले गया।


यह भी पढ़ें : किराए का मकान लेकर US के नागरिकों के साथ कर रहे थे ठगी, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक पिता ने रिपोर्ट दी कि उसकी 13 वर्षीय बेटी की सगाई 2021 में सलूम्बर इलाके में रहने वाले मांगीलाल से हुई थी। बाद में युवक व नाबालिग का मिलना लगातार होता रहा। इसी दौरान नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई, जहां उसने एक संतान को जन्म दिया। दोनों साथ रहने लगे व संतान बड़ी होने लगी।


यह भी पढ़ें : दो महिलाएं गुप्तांग में छिपाकर लाई सोना, पढ़ें जयपुर एयरपोर्ट पर चौंकाने वाले मामले

इसी बीच युवक का अन्य युवती से प्रेम प्रसंग हो गया तथा युवक, युवती को लेकर फरार हो गया। नाबालिग लड़की अपने पिता के घर आ गई। जहां नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी मांगीलाल समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।