24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवकों का बेमियादी अनशन शुरू

भर्ती में शामिल रहे एक उपसमादेष्टा को हटाया, गृह सचिव तक पहुंचा मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 17 Feb 2018, 8:35 AM IST

strike

रायसिंहनगर.

स्वयंसेवकों की भर्ती में धांधली को लेकर श्रीगंगानगर होमगाड्र्स की राज्यभर में किरकिरी हो रही है। भर्ती में धांधली के कारण प्रभावित युवकों ने शुक्रवार से एफ कंपनी के मुख्यालय पर बेमियादी अनशन शुरू कर दिया। ठाकरी निवासी युवक अमीचंद व मोहनलाल ने बेमियादी अनशन शुरू जबकि अन्य प्रभावित युवकों ने धरना भी जारी रखा। उधर, शुक्रवार को ही कांग्रेस के अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संतलाल ने धांधली के मामले से गृह विभाग के अतिरिक्त शासन सचिव दीपक उप्रेती को अवगत करवाया।

पुत्र के बाद पति खोया, जो आया वो रोया

गृह सचिव ने युवकों की तरफ से लिखित प्रतिवेदन मांगा है। उन्होंने युवकों की तरफ से तुरंत लिखित प्रतिवेदन अतिरिक्त शासन सचिव, बॉर्डर होमगार्ड के महानिदेशक नवदीप सिंह और अतिरिक्त महानिदेशक मोरिस बाबू को भेज दिया गया। तीनों उच्चाधिकारियों ने मामले की विस्तृत जांच करवाकर अनियमितता सामने आने पर भर्ती प्रक्रिया पुन: संपादित करवाने के निर्देश दिए हैं।

जीप रेहड़े की टक्कर में चार जनों की मौत सात घायल


बॉर्डर होमगाड्र्स का चार्ज छीना
उधर, धांधली को लेकर सवालों के घेरे में आए एक उपसमादेष्टा अनवर एच. खान से श्रीगंगानगर बॉर्डर होमगाड्र्स का चार्ज छीन लिया गया है। उन्हें श्रीगंगानगर से हटाकर भीलवाड़ा और कोटा बॉर्डर होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्रों का चार्ज दिया गया है। श्रीगंगानगर बॉर्डर होमगार्ड का चार्ज अरबन होमगार्ड के उपसमादेष्टा नवनीत जोशी को सौंपा गया है। हालांकि कथित धांधली में मुख्य आरोपित रहे जैसलमेर गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के उपसमादेष्टा विजयसिंह भांभू को अभयदान दे दिया गया है।

प्रभावित युवकों ने भर्ती के दौरान धांधली करने वाले अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज होने, वंचित अभ्यर्थियों को शामिल करते हुए चयनित अभ्यर्थियों का पुन: दक्षता परीक्षण सेना, पुलिस या सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों से नहीं करवाने तक बेमियादी अनशन जारी रखने की घोषणा की है। उधर, शुक्रवार को ही कांग्रेस के अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संतलाल ने धांधली के मामले से गृह विभाग के अतिरिक्त शासन सचिव दीपक उप्रेती को अवगत करवाया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग