29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: श्रीगंगानगर के पास कब हुआ कौनसा हादसा जानने के लिए क्लिक करें

एक की इलाज के दौरान हुई मृत्यु

2 min read
Google source verification
accidents in anoopgarh

accidents in anoopgarh

अनूपगढ़।तहसील क्षेत्र में अलग अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में 4 व्यक्ति घायल हो गए,जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद इन्हे बीकानेर रेफेर कर दिया जबकि बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की बीकानेर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे तहसील क्षेत्र के गांव 15 ए के नजदीक सीमा सुरक्षा बल की पुलिया के पास ट्रक को ओवर टेक करने के प्रयास में दो कारों की आमने सामने टक्कर हो गई।

Video: जब डीजल की जगह पंप ने दिया पानी, वायरल विडियो से वाहन चालकों में खलबली

टक्कर में कार चालक सुखराज पिता गमदुर सिंह जाति जट सिख निवासी सतराणा गंभीर घायल हो गया तथा सतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह (22) निवासी गिदड़बाहा पंजाब को मामूली चोट आई। जिन्हें 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घटना के बाद इनकी सूचना परिजनों को मिलने पर परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। इसके अलावा बीती रात अनूपगढ रायसिंहनगर मार्ग पर रायसिंहनगर की तरफ जा रहे एक मोटसाइकिल के आगे आवारा पशु आ जाने के कारण मोटसाइकिल सवार एक महिला सहित 2 जने घायल हो गए जिन्हें प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

Video: हमलावरों ने बैग छीना तो निहत्थे मुकाबला करने लगा पंकज, एेसे में तीन गोलियां दागी और कर दिया ढेर

तहसील क्षेत्र के गांव बांडा में हुई इस सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार राकेश पुत्र जोतराम राधा पत्नी वेदप्रकाश निवासी 27 ए के हड्डियों में फ्रैक्चर होने के कारण दोनों को बीकानेर रेफेर कर दिया। ईसके अलावा बीती रात क्रय विक्रय सहकारी समिति के पास हुई बाइक तथा ट्रैक्टर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल सूरजभान बावरी की गंभीर हालात को देखते हुए बीकानेर रैफर किया था जहां इलाज के दौरान बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। जिसका शव आज गुरुवार को अनुपगढ़ लाया गया।

Gallery: पदक के लिए उत्साह सातवें आसमान पर

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग